फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kali Controversy: Shashi Tharoor came in support of Mahua Moitra, said - leave it to the devotee how one believes in religion

Kaali Controversy: महुआ मोइत्रा के समर्थन में आए थरूर, कहा- धर्म को कोई कैसे मानता है यह भक्त पर ही छोड़ दें 

Wed, 06 Jul 2022 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Jul 2022 02:35 PM IST
सार

शशि थरूर ने कहा, महुआ मोइत्रा पर हो रहे हमलों ने मुझे हैरान कर दिया है। ये हमले उस वजह से हो रहे हैं, जो हर हिंदू जानता है। हिंदू जानते हैं कि देश में हर जगह पूजा करने का तरीका अलग-अलग है। देवी पर कोई क्या चढ़ाता है, यह वह भक्त ही जानता है।

विज्ञापन
Kali Controversy: Shashi Tharoor came in support of Mahua Moitra, said - leave it to the devotee how one believes in religion
शशि थरूर-महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काली फिल्म को लेकर उठा विवाद सियासी रंग ले रहा है। पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा में मां काली को लेकर टिप्पणी की। इसके खिलाफ भाजपा उग्र है तो अब कांग्रेस नेता शशि थरूर मोइत्रा के समर्थन में उतर आए हैं। थरूर ने ट्वीट के जरिए कहा, महुआ मोइत्रा ने जो कुछ भी कहा, वह हर हिंदू जानता है। उन्होंने कहा कोई धर्म को किस तरह से मानता है, यह उस पर(भक्त) पर ही छोड़ दें। 

विज्ञापन


शशि थरूर ने लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा, महुआ मोइत्रा पर हो रहे हमलों ने मुझे हैरान कर दिया है। ये हमले उस वजह से हो रहे हैं, जो हर हिंदू जानता है। हिंदू जानते हैं कि देश में हर जगह पूजा करने का तरीका अलग-अलग है। देवी पर कोई क्या चढ़ाता है, यह वह भक्त ही जानता है। उन्होंने आगे कहा, हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में कुछ कहेंगे तो किसी न किसी की भावना आहत ही होगी। हालांकि, यह तय है कि महुआ ने किसी को अपमानित करने की भावना से ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने आगे कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि माहौल को ठंडा रखें। धर्म को कोई किस प्रकार मानता है, यह भक्त पर ही छोड़ दें। 
विज्ञापन


मैं काली भक्त, किसी से नहीं डरती 
इससे पहले महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा, मैं काली की पूजा करती हूं। मैं काली भक्त हूं और किसी से नहीं डरती हूं। उन्होंने कहा, भाजपा हमले करती रहे। मैं न तुम्हारी अज्ञानता से डरती हूं, न पुलिस से, न गुंडों से और न ही तुम्हारे ट्रोल्स से। सच को किसी ताकत की जरूरत नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने किया किनारा 
महुआ के बयान पर भाजपा हमलावर है। उनके बयान को लेकर कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस बीच महुआ मोइत्रा की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। सांसद मोइत्रा ने चर्चा के दौरान कहा था, 'यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं। अगर आप भूटान और सिक्किम जाएं तो वहां पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। वहीं, आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में व्हिस्की दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है। मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है। देवी काली के कई रूप हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed