{"_id":"5b0bd7fa4f1c1bb06e8b4f6a","slug":"kairana-noorpur-bypolls-disturbance-in-evm-dalit-muslim-dominated-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उपचुनाव: आरएलडी का आरोप- दलित-मुस्लिम बहुल इलाकों में ईवीएम गड़बड़, चुनाव रद्द करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैराना उपचुनाव: आरएलडी का आरोप- दलित-मुस्लिम बहुल इलाकों में ईवीएम गड़बड़, चुनाव रद्द करने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैराना
Updated Mon, 28 May 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
तबस्सुम हसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की कैराना-नूरपुर सहित देश भर में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान जारी है। कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही है। कैराना सीट से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित मुस्लिम इलाकों में ईवीएम को खराब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैराना उपचुनाव में प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में मशीनों को खराब कर दिया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैराना और नूरपुर में हार के डर से भारतीय जनता पार्टी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सपा ने चुनाव आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग भी की है।
आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम ने आरोप लगाया कि हमारी जीत का अंतर कम करने के लिए यह साजिश की जा रही है। इन इलाकों को छोड़कर बाकी जगहों पर ईवीएम सामान्य रूप से काम कर रही है। बता दें कि तबस्सुम हसन द्वारा चुनाव आयोग में की गई शिकायत में कैराना लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गंगोह, नकुड़ और शामली विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्थलों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत की गई है। यह क्षेत्र मुस्लिम और दलित बहुल माने जाते हैं।
वहीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि सभी जगह पर शांति से चुनाव चल रहा है। उन्होंने कहा का कैराना में कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिल रही है न की किसी खास जगह की। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत की।
उन्होंने कहा कि हजारों ईवीएम में खराबी की शिकायतें आ रही हैं। किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवान भरी धूप में वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में भूखे-प्यासे खड़े हैं। ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश। इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।
समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नूरपूर में 140 ईवीएम खराब हैं क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, ऐसी ही खबर कैराना से भी आई है। बीजेपी फूलपूर और गोरखपुर का बदला लेना चाहती है इसलिए वे हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहते हैं।

Tabassum Hasan, Rashtriya Lok Dal (RLD) candidate for #Kairana Lok Sabha by-poll, writes to the Election Commission over faulty EVMs & VVPATs in around 175 polling booths across Shamli, #Kairana and #Noorpur pic.twitter.com/thY6WXGZD4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018
वहीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि सभी जगह पर शांति से चुनाव चल रहा है। उन्होंने कहा का कैराना में कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिल रही है न की किसी खास जगह की। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत की।
उन्होंने कहा कि हजारों ईवीएम में खराबी की शिकायतें आ रही हैं। किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवान भरी धूप में वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में भूखे-प्यासे खड़े हैं। ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश। इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।
समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नूरपूर में 140 ईवीएम खराब हैं क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, ऐसी ही खबर कैराना से भी आई है। बीजेपी फूलपूर और गोरखपुर का बदला लेना चाहती है इसलिए वे हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन