फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Vijayvargiya says Supreme Court order, democracy victory, now Mamata should be resign

सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोकतंत्र की जीत, ममता को इस्तीफा देना चाहिए: विजयवर्गीय

Tue, 05 Feb 2019 07:02 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya says Supreme Court order, democracy victory, now Mamata should be resign
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय

कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने का आदेश देने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया और कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी मांग की।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के समक्ष पेश हों और शारदा चिटफंड घोटाला से जुड़े मामलों की जांच में एजेंसी को ईमानदारी से सहयोग करें। विजयवर्गीय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोकतंत्र की जीत है। ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान कोलकाता पुलिस प्रमुख को न तो गिरफ्तार किया जायेगा और न ही बल का प्रयोग होगा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और राज्य पुलिस ने जांच के दौरान बार-बार रुकावटें पैदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई करोड़ रुपये के चिटफंड घोटालों के संबंध में पूछताछ के लिये सीबीआई की टीम रविवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के कोलकाता स्थित आवास गयी थी। लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली बल्कि सीबीआई अधिकारियों को जीपों में बैठाकर पुलिस थाने ले जाया गया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर राज्य में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सीबीआई को राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न करने का निर्देश दे रहे हैं।


विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी एक पुलिस अधिकारी से सीबीआई को पूछताछ करने से रोकने के लिये धरने पर बैठी हैं। बनर्जी अगर चिटफंड निवेशकों का पैसा लौटाने के लिये धरने पर बैठतीं तो इस देश की जनता को अधिक खुशी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed