फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Violence: JP Nadda will go on two day bengal visit, BJP to do protest

बंगाल में हिंसा: दो दिवसीय दौरा करेंगे नड्डा, पांच मई को राष्ट्रव्यापी धरना देगी भाजपा

Mon, 03 May 2021 11:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bengal Violence: JP Nadda will go on two day bengal visit, BJP to do protest
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार मई को दो दिन के लिए बंगाल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह हिंसा प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी ने कहा है कि बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा की घटनाओं के खिलाफ पांच मई को राष्ट्रव्यापी धरना देगी। यह धरना प्रदर्शन पार्टी के सभी संगठनात्मक मंडलों में सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले बंगाल भाजपा के प्रभारी और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी की ओर से प्रायोजित हिंसा के पीड़ित हैं और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं। इसके साथ ही विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए झटका नहीं हैं क्योंकि हमें अभूतपूर्व लाभ मिला है, तृणमूल कांग्रेस की सहायता करने के लिए वाम-कांग्रेस ने चुनाव मैदान छोड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद यहां हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल की जीत के बाद से करीब 700 गांवों में हिंसा हुई है, महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीरभूम में भाजपा की दो महिला कार्यकर्ताओं से दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग के लोगों ने पूरे राज्य में अराजकता का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को भारत और पाकिस्तान बंटवारे के समय रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed