{"_id":"5c035f82bdec22418644edc7","slug":"kailash-vijayvargiya-reports-abhishek-banerjee-sent-defamation-notice-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के भतीजे पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार, कहा- मैं चोरों से डरने वाला नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता के भतीजे पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार, कहा- मैं चोरों से डरने वाला नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनको भेजे गए मानहानि के नोटिस पर बयान दिया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा उन्हें भेजे गए मानहानि के नोटिस पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं चोरों से डरने वाला नहीं हूं, हर कोई जानता है कि वह बंगाल में क्या कर रहे हैं। हर अवैध गतिविधि उनसे जुड़ी हुई है। मैं माफी नहीं मांगूंगा, ये लोग जल्द ही जेल जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नदिया जिले के शांतिपुर में की गई उस टिप्पणी को लेकर है जिसमें विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा था कि सरकारी शराब बिक्री का पैसा ममता बनर्जी के पास जाता है और गैर कानूनी तरीके से शराब बिक्री का पैसा अभिषेक बनर्जी के घर जाता है।
विज्ञापन
जहरीली शराब पीकर प्राण गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाने पहुंचे विजयवर्गीय ने कहा था कि इस मामले की पूरी जिम्मेवारी उन्हें ही लेनी होगी। वहीं, अभिषेक ने कानूनी नोटिस के जरिए विजयवर्गीय को नि:शर्त माफी मांगने के लिए 72 घंटे की मोहलत दी थी। माफी नहीं मांगने पर आगे विजयवर्गीय के खिलाफ फौजदारी मामला करने को चेतावनी दी है।
विज्ञापन