फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kailash vijayvargiya injured has ligament fracture in left hand jp nadda convoy attacked by tmc supporters bjp

कैलाश विजयवर्गीय की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, बाएं हाथ में हुआ लिगामेंट फ्रैक्चर 

Fri, 11 Dec 2020 10:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Dec 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
kailash vijayvargiya injured has ligament fracture in left hand jp nadda convoy attacked by tmc supporters bjp
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल (टीएमसी) समर्थकों ने पथराव किया था। बुलेटप्रूफ वाहन होने से नड्डा बच गए, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाएं हाथ में लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया है। शुक्रवार को उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। विजयवर्गीय ने गाड़ी का शीशा टूटने के बाद हमलावरों के पत्थरों को हाथ से रोका था। इसी दौरान उनके हाथ पर चोट लग गई।

विज्ञापन


क्या होता है लिगामेंट फ्रैक्चर
हड्डियों को जोड़ने और गतिविधियों को करने में लिगामेंट सहायक होता है, इसलिए जब भी किसी स्थिति में लिगामेंट पर ज्यादा दबाव पड़ता है तो वह टूट जाता है। लिगामेंट टूटने पर अत्यधिक दर्द होता है। लिगामेंट कई बार अचानक या फिर धीरे से गिर जाने के कारण भी टूट जाते हैं। चोटिल हिस्से में सूजन और दर्द होने के साथ ही वह स्थान नीला पड़ जाता है। लिगामेंट को ठीक करने के लिए प्लास्टर भी लगाया जाता है। इसके अलावा लिगामेंट इंजरी का निदान करने के लिए सर्जरी भी एक माध्यम है।
विज्ञापन


बंगाल में बवाल: भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे विजयवर्गीय
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा के काफिले पर हुआ था पथराव
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ। नड्डा के बंगाल आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव किया गया। काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इस हमले में वे बाल-बाल बचे। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे।

ममता बोलीं- नौटंकी करती है भाजपा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को एक रैली में सवाल किए। उन्होंने बंगाल में भाजपा की गतिविधियों को नौटंकी करार दिया। ममता बनर्जी ने कहा, 'आपके साथ सुरक्षा कर्मी रहते हैं। कोई आप पर कैसे हमला कर सकता है। राज्य पर निर्भर होने के बजाय आप केंद्र के बलों पर निर्भर हैं। हो सकता है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो। मैंने पुलिस से जांच के लिए कहा है लेकिन मैं हर समय झूठ बर्दाश्त नहीं करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed