कैलाश विजयवर्गीय बोले, ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अगर ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल नहीं किया तो यह सूबा दूसरा कश्मीर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की राजनीतिक की वजह से आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित लोगों ने सीमावर्ती राज्यों में अपना आधार बना लिया है। इस्लामिक स्टेट का खतरा इस बात का सबूत है। पश्चिम बंगाल में ममता की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से आतंकवादियों की पकड़ मजबूत हुई है।
Kailash Vijayvargiya, BJP: If Mamata ji stays, Islamic State (ISIS) can enter West Bengal anytime. It'll become like J&K. It is because of her appeasement politics that people related to terror activities have made their base in the border-states & ISIS threat is a proof of that. pic.twitter.com/j2znRhYWyU
— ANI (@ANI) April 28, 2019विज्ञापन
'23 मई के बाद ममता को नहीं मिलेगी मुंह छिपाने की जगह'
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर ममता बनर्जी रहीं तो सूबे में कभी इस्लामिक स्टेट का प्रवेश हो सकता है। इस आतंकी खतरें ने हमें आश्चर्यचकित किया है। यह सब ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से हो रहा है। अगर उन्हें प्रदेश की सत्ता से नहीं हटाया गया तो यह सूबा जम्मू-कश्मीर बन जाएगा, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकियों की पकड़ मजबूत हुई है। विजयवर्गीय ने यह बात हावड़ा में पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक स्टेट का धमकी भरा खत चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। 23 मई को जब चुनाव नतीजे आएंगे तो ममता बनर्जी को मुंह छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। सूबे में भाजपा जीत रही है, इसमें कोई शक नहीं है।
कैलाश विजयवर्गीय यहां सदर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार रंतिदेव सेनगुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे।
क्या है बंगाल में इस्लामिट स्टेट के प्रवेश का मामला?
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के बांग्ला पोस्टर की वजह से बंगाल में हाई अलर्ट है। दरअसल, श्रीलंका में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा बम विस्फोट के बाद एक पोस्टर सामने आया था। इसमें बंग्ला भाषा में लिखा गया था कि आतंकी संगठन जल्द ही पश्चिम बंगाल में आ रहा है। इस पोस्टर में इस्लामिक स्टेट के सहयोगी शाखा का लोगो भी लगा हुआ था। हालांकि, इस पोस्टर में पश्चिम बंगाल नहीं बल्कि बंगाल लिखा गया था। लेकिन, इस्लामिक स्टेट के खतरो को देखते हुए इसके बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.