फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kader Khan is in hospital, his son said death news are just rumors

अस्पताल में हैं कादर खान, बेटे ने निधन की खबरों को बताया अफवाह

Mon, 31 Dec 2018 04:31 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 31 Dec 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Kader Khan is in hospital, his son said death news are just rumors
कादर खान (फाइल फोटो)

अस्वस्थ चल रहे अभिनेता कादर खान के निधन की खबरों को उनके बेटे ने खारिज किया है। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि उनके पिता कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं। सरफराज ने कहा, 'यह बातें फर्जी हैं और सिर्फ अफवाहे हैं, मेरे पिता अस्पताल में हैं'

विज्ञापन


बता दें कि 81 वर्षीय अभिनेता कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसपर डॉक्टरों ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा है। कादर खान के बीमार होने पर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई कि उनका निधन हो गया है। लेकिन, उनके बेटे ने इन अफवाहों पर लगाम लगाते हुए उनके अस्पताल में होने की बात कही है। 

विज्ञापन

आल इंडिया रेडियो ने दे दी निधन की खबर

इससे पहले अभिनेता की मौत की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी कि ऑल इंडिया रेडियो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी उनकी मृत्यु की खबर ट्वीट की गई। एआईआर के ट्वीट के बाद कई मीडिया पोर्टल्स ने कादर खान की मौत की खबर चला दी। हालांकि, उनके बेटे ने इन खबरों को अफवाह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed