फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K Sanjay Murthy sworn in as comptroller and auditor general

K Sanjay Murthy: संजय मूर्ति ने नए CAG के रूप में ली शपथ, गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे

Thu, 21 Nov 2024 01:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

K Sanjay Murthy: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पूर्र उच्च शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। मूर्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
K Sanjay Murthy sworn in as comptroller and auditor general
के संजय मूर्ति - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पूर्र उच्च शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। मूर्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते है। उन्होंने गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह ली है। 

विज्ञापन


मूर्ति को सोमवार को केंद्र सरकार ने नए सीएजी के रूप में नियुक्त किया था। जबकि गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को इस पद पर अपने कार्यकाल को पूरा किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में एक समारोह आयोजित किया गया, जहां के.संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष अपने पद की शपथ ली। 
विज्ञापन

 
इस शपथ ग्रहण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed