फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Ranjana Prakash Desai named PCI chief first woman to head the media watchdog Latest News Update

New PCI Chief: रिटायर्ड जस्टिस देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, नवंबर 2021 से खाली था पद

Fri, 17 Jun 2022 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 11:03 PM IST
सार

न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) पीसीआई अध्यक्ष थे। अपना कार्यकाल पूरा करने और पिछले साल नवंबर में पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। अब जाकर इस पर न्यायमूर्ति रंजना देसाई की नियुक्ति हुई है। 

विज्ञापन
Justice Ranjana Prakash Desai named PCI chief first woman to head the media watchdog Latest News Update
PCI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज रंजना प्रकाश देसाई शुक्रवार को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की चेयरपर्सन बन गईं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। सरकार ने औपचारिक रूप से उनके नाम का एलान किया। इस संबंध में सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। 72 साल की देसाई की नियुक्ति को बीते मंगलवार को एक कमेटी ने हरी झंडी दे दी थी। कमेटी में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पीसीआई सदस्य प्रकाश दुबे शामिल थे।

विज्ञापन


इससे पहले न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) पीसीआई अध्यक्ष थे। अपना कार्यकाल पूरा करने और पिछले साल नवंबर में पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। अब जाकर इस पर न्यायमूर्ति रंजना देसाई की नियुक्ति हुई है। 
विज्ञापन


कौन हैं न्यायमूर्ति रंजना देसाई 
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था।उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज मुंबई से कला में स्नातक और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वे सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रही हैं। 13 सितंबर 2011 को वे इस पद पर नियुक्त हुई थीं। इसके अलावा 72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई बंबई उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। जस्टिस रंजना देसाई ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था। जिसे केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को फिर से बनाने के लिए स्थापित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed