फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice Prashant Kumar Mishra Senior Adv KV Vishwanathan appointed as Supreme Court Justice Latest News Update

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; सीजेआई आज दिलाएंगे शपथ

Fri, 19 May 2023 05:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 May 2023 05:01 AM IST
सार

विश्वनाथन, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला के 11 अगस्त 2030 को सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के प्रधान न्यायाधीश बन सकेंगे। वे 25 मई 2031 तक पद पर रह सकते हैं। पांच-सदस्यीय कॉलेजियम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है, हालांकि फिलहाल वहां 32 न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन
Justice Prashant Kumar Mishra Senior Adv KV Vishwanathan appointed as Supreme Court Justice Latest News Update
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। इसके साथ उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता के. वेंकटरमण विश्वनाथन को भी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। कल यानी शुक्रवार सुबह 10.30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


कॉलेजियम ने की थी सिफारिश
इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को शीर्ष कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र से की गई थी। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मंगलवार को इनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस मिश्रा को 10 दिसंबर 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 13 अक्तूबर 2021 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2030 में विश्वनाथन बन सकते हैं सीजेआई
विश्वनाथन, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला के 11 अगस्त 2030 को सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के प्रधान न्यायाधीश बन सकेंगे। वे 25 मई 2031 तक पद पर रह सकते हैं। पांच-सदस्यीय कॉलेजियम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है, हालांकि फिलहाल वहां 32 न्यायाधीश हैं।

अगले महीने रिटायर होंगे चार जज
सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एमआर शाह बीते दो दिनों में सेवानिवृत्त हुए हैं। न्यायमूर्ति केएम जोसेफ 16 जून 2023, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी 17 जून, न्यायमूर्ति वी. रमासुब्रमण्यम 29 जून और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी आठ जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

न्यायाधीशों की संख्या घटकर 30 रह जाएंगी
कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति केएम जोसेफ, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने अपनी सिफारिश में कहा है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में चार और रिक्तियां होंगी। ऐसे में न्यायाधीशों की संख्या घटकर 30 रह जाएंगी। 


सीजेआई न्यायाधीशों के रूप में दिलाएंगे शपथ
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन को शुक्रवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा पद की शपथ दिलाई जाएगी।

शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मिश्रा और विश्वनाथन की नियुक्ति का वारंट गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से जारी किया गया और नियुक्तियों की घोषणा नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed