फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Justice PK Saikia became Lokayukta of Arunachal Pradesh

न्यायमूर्ति पीके सैकिया बने अरुणाचल प्रदेश के लोकायुक्त

Thu, 27 Jun 2019 09:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 27 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Justice PK Saikia became Lokayukta of Arunachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पीके सैकिया की अध्यक्षता में राज्य लोकायुक्त का गठन कर दिया। राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति सैकिया को पद की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चौना मेन, अन्य मंत्री और अधिकारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी येशी तर्सिंग को भी लोकायुक्त के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी गई। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सरकारी अधिकारी और यहां तक कि गैर सरकारी संगठन भी लोकायुक्त के दायरे में आएंगे। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने चार मार्च 2014 को राज्य में लोकपाल के गठन के लिए लोकायुक्त विधेयक पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed