{"_id":"5aef20454f1c1b64098b8814","slug":"justice-kurian-joseph-said-on-judge-appointment-never-happened-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा- जज नियुक्ति में कॉलेजियम की सिफारिश लौटाने की घटना अभूतपूर्व","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा- जज नियुक्ति में कॉलेजियम की सिफारिश लौटाने की घटना अभूतपूर्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के जज और कॉलेजियम के सदस्य न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा है कि सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को लौटाने की घटना अभूतपूर्व है। जस्टिस जोसेफ ने कहा कि यह आम धारणा है कि जो कुछ हुआ वह नहीं होना चाहिए था। दरअसल कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था : जस्टिस जोसेफ
जस्टिस जोसेफ ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि इस मामले में व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत है। केंद्र द्वारा सिफारिश लौटाए जाने के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जस्टिस के एम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजने से रोकने पर फिर से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई मिसाल नहीं है, जिसमें कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र द्वारा लौटाया गया हो।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के जज ने बिना इसकी गहराई में जाते हुए कहा कि इस मामले पर गहन विचार होना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र ने कॉलेजियम को जस्टिस जोसेफ की फाइल लौटाते हुए अन्य हाईकोर्ट के जजों को सुप्रीम कोर्ट में स्थान न मिलने का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन