फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Junior Counsel of CBI director Alok Verma left case

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के जूनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन से छोड़ा केस

Thu, 22 Nov 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Junior Counsel of CBI director Alok Verma left case
CBI Director Alok Verma

सीबीआई बनाम सीबीआई मामले में वकील गोपाल शंकरनारायणन ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का केस छोड़ दिया है। गोपाल इस मामले में सीबीआई निदेशक की ओर से जूनिर वकील थे। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गोपाल ने कहा, 'मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैंने सोमवार की शाम को ही इस केस को छोड़ दिया था और मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान भी मैं वहां मौजूद नहीं था। मेरे और आलोक वर्मा के संबंध सौहार्दपूर्ण हैं, यह केवल व्यावसायिक संबंध था जो समाप्त हुआ है।'

विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को सुनवाई के दौरान केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट पर ब्यूरो के निदेशक का जवाब मीडिया में लीक होने पर शीर्ष अदालत ने नाराजगी व्यक्त की थी। इस दौरान वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फारी नरीमन ही मौजूद थे। 

19 नवंबर को केस में और समय मांगने की बात पर नरिमन ने वर्मा के बयान दर्ज कराने के लिए और समय मांगने की बात पर गोपाल पर सवाल उठाए थे और इसे अनधिकृत करार दिया था। 

गोपाल ने कहा कि उनके और वरिष्ठ वकील के बीच संवाद की कमी की वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा है। गोपाल ने कहा कि यह स्पष्ट था कि वरिष्ठ वकील का कार्यालय वर्मा से सीधे संपर्क में था। सोमवार को सुनवाई होने और वर्मा के बयान दर्ज होने के बाद उन्होंने केस से हाथ खींच लिए। 

मंगलवार को गोपाल ने बेंच के सामने स्पष्ट किया कि वर्मा के बयान के लिए और समय मांगने की बात को सीबीआई निदेशक की ऑन रिकॉर्ड वकील पूजा धर ने अधिकृत किया था, उन्होंने इसकी जानकारी नरिमन को भी दी थी। वहीं नरिमन से इसे अनधिकृत बताते हुए कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। 

नरिमन से मंगलवार को कहा था कि यदि एक बार किसी मामले का प्रतिनिधित्व कोई वरिष्ठ अधिवक्ता करता है तो उसके संज्ञान के बिना कुछ नहीं होना चाहिए। वहीं, गोपाल ने भी यही कहते हुए केस छोड़ा कि बयान 1.30 बजे दर्ज होने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed