जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नड्डा दिसंबर तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। शाह द्वारा गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालने के बाद कई नाम इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन नड्डा का नाम इसमें सबसे ऊपर था।
Delhi: Senior BJP leaders present bouquets to JP Nadda at the BJP Parliamentary Board meeting being held at the BJP headquarters. pic.twitter.com/sgvmAx2tym
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 17, 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते हैं। लेकिन, जबसे प्रधानमंत्री ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया है, अमित शाह ने खुद कहा था कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दे देनी चाहिए। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयनित किया है।
Rajnath Singh: BJP won several elections under leadership of Amit Shah Ji. But since PM appointed him Home Minister, Amit Shah Ji himself said the responsibility of party president should be given to someone else. BJP Parliamentary board has selected JP Nadda as working president pic.twitter.com/Z7boOluF6O
— ANI (@ANI) June 17, 2019
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'जेपी नड्डा पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ता हैं, जो अपनी मेहनत और संगठनात्मक कौशल के बूते पर इस ओहदे पर पहुंचे हैं। वह विनम्र और मिलनसार हैं। पूरे भाजपा परिवार में उनका सम्मान है। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई।'
Shri @JPNadda is a diligent Karyakarta of the Party, who has risen through the ranks due to his hardwork and organisational skills. Humble and affable, he is widely respected across the BJP family. Congratulations to him on becoming the Working President of the Party. pic.twitter.com/PCV7ZXjxAN
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2019
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि अमित शाह व जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से भाजपा जनता का विश्वास इसी तरह जीतती रहेगी और समाज की सेवा करती रहेगी। हम एक मजबूत, विकसित और समग्र भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
I am confident that under the leadership of Shri @AmitShah and Shri @JPNadda, and powered by the hardwork of our Karyakartas, the BJP will continue winning people’s trust and serving our society. We remain committed to building a strong, developed and inclusive India. pic.twitter.com/1YYq80N2LO
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2019