फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda target rahul gandhi said he is part of anti national toolkit brings disrespect to india

JP Nadda: 'राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का हिस्सा', जेपी नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे भारत का अपमान

Fri, 17 Mar 2023 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Mar 2023 10:32 AM IST
सार

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में और बड़े से बड़े संकट के समय भी किसी भी भारतीय नेता ने विदेशी ताकतों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी।

विज्ञापन
jp nadda target rahul gandhi said he is part of anti national toolkit brings disrespect to india
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। जब देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे देश का अपमान
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जेपी नड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी अन्य देशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपकी मंशा क्या है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर विवादों में राहुल गांधी: लंदन में पाकिस्तान से की थी भारत की तुलना, US जाकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी मांगे माफी
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में और बड़े से बड़े संकट के समय भी किसी भी भारतीय नेता ने विदेशी ताकतों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी। यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे गंभीर मामला है। 

जॉर्ज सोरोस, राहुल गांधी की भाषा एक
जेपी नड्डा ने कहा कि जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी एक जैसी भाषा क्यों बोलते हैं? पाकिस्तान और कांग्रेस भी एक जैसी बातें क्यों करते हैं? इटली के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी को सबसे प्यारा प्रधानमंत्री बताते हैं। विश्व बैंक से आईएमएफ तक सभी भारत के विकास की तारीफ कर रहे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा कि भारत का विकास अतुलनीय है। ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सऊदी अरब भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी देश का अपमान कर रहे हैं। 


भारत लोकतंत्र की जननी
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया में कोई भी ताकत नहीं है जो भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को नुकसान पहुंचा सके। आज आपकी पार्टी की देश में कोई नहीं सुन रहा है, जनता आप पर भरोसा नहीं करती है। यही वजह है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है। 

कांग्रेस का पलटवार
नड्डा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, वे (भाजपा) खुद राष्ट्र विरोधी टूलकिट का हिस्सा हैं। भाजपा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कभी हिस्सा नहीं लिया, अंग्रेजों के लिए काम किया। खरगे ने कहा, इन लोगों को हमें देशभक्ति पर पाठ पढ़ाने के बजाय खुद हमारी पार्टी से सीखने की जरूरत है। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही है और सदन नहीं चलने दे रही है। खरगे ने पूछा, क्या राहुल गांधी कभी भी देश विरोधी हो सकते हैं? क्या लोकतंत्र के लिए बहस करने वाले लोग राष्ट्र विरोधी होते हैं? वे लोकतंत्र की बात करने वाले सच्चे देशभक्त हैं। खरगे ने कहा, पीएम मोदी ने खुद कई बार विदेशी धरती पर देश का अपमान किया है। मोदी ने छह-सात सात देशों में जाकर कहा, लोग कहते हैं कि मैंने भारत में जन्म लेकर क्या पाप किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed