फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says No party gives as much space to women as BJP does

नड्डा बोले: भाजपा में महिलाओं ज्यादा 'सम्मान', दूसरे दल इस मामले में हमसे पीछे

Tue, 27 Jul 2021 11:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 11:13 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी काम किया है।

विज्ञापन
JP Nadda says No party gives as much space to women as BJP does
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter @bjp4 india

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को काम करने और बढ़ने के लिए उतना स्थान नहीं देता, जितना उनकी पार्टी देती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी काम किया है। सरकार की ओर से महिला केंद्रीय मंत्रियों को सम्मानित करने के लिए भाजपा 'महिला मोर्चा' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अपनी नीति, कार्यक्रम, प्रशासन और शासन में महिलाओं को अधिक स्थान दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात महिला मंत्रियों को शामिल किया था, जिससे उनकी कुल संख्या 11 हो गई। नड्डा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने हमेशा महिलाओं को प्रधानता दी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी दिग्गज राम मनोहर लोहिया शौचालयों की कमी के कारण महिलाओं के खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होने पर पीड़ा व्यक्त करते थे। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार थी, जिसने आखिरकार शौचालय बनाने के लिए 'स्वच्छ भारत' अभियान शुरू किया। ताकि देश को खुले में शौच से मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सहायता के लिए भी योजना लेकर आई है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इसके तहत नकद प्रोत्साहन भी दिया जाता है। नड्डा ने कहा कि प्रजनन दर में भी कमी आई है और महिलाओं की मदद के लिए सरकार की पहल की सराहना करते हुए 'उज्ज्वला' योजना का भी हवाला दिया। इसके तहत गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अधिक महिलाओं को आगे लाकर और सरकार में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी समेत बीजेपी की सभी महिला मंत्री मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed