फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda presents report card of 50 days of Modi sarkar 2.0

जेपी नड्डा ने पेश किया मोदी सरकार 2.0 के 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

Fri, 26 Jul 2019 10:21 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 26 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda presents report card of 50 days of Modi sarkar 2.0
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मोदी सरकार 2.0 के 50 दिनों के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 50 दिन के फैसले 50 सालों से बेहतर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नड्डा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड 

-जल से लेकर चांद तक किए गए फैसले और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यवसायी, छोटे दुकानदार जो लंबे समय तक वंचित रहे उनको मुख्यधारा में शामिल करते हुए कैसे हम देश को आगे ले जा सकते हैं इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार समर्पित रही है। 

-2024 तक सभी घरों को साफ पीने का पानी पहुंचाने का फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1.25 लाख किमी सड़कें बनाने का निश्चय किया गया है। 


-छोटे दुकानदार जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ होगा। उन्हें प्रधानमंत्री मानधन योजना से जोड़ा जाएगा। इस फैसले से करीब 3 करोड़ छोटे कारोबारियों को लाभ मिलने वाला है। 

-पांच साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में किया जाएगा। 

-भारत सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कई आईआरएस अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया है। ये मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाता है। 

-लोकसभा और राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी में काफी बढ़ावा हो रहा है। ये राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed