फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda holds meeting party's state election in-charges and co-in-charges; For upcoming Lok Sabha elections

BJP: राज्य चुनाव प्रभारियों-सह प्रभारियों के साथ जेपी नड्डा की बैठक, तमिलनाडु कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

Sat, 24 Feb 2024 03:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने राज्य के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक की।
 

विज्ञापन
JP Nadda holds meeting party's state election in-charges and co-in-charges; For upcoming Lok Sabha elections
भाजपा कार्यालय में जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीति दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी सीटों के बंटवारे के लेकर मंथन तेज कर दिया है। विपक्ष गठबंधन के सहयोगी दलों की मानें तो आम चुनाव में बड़ी संख्या में सीटे जीत रहे हैं। इस बीच, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने भी चुनावी जीत के लिए ताल ठोक दी है। बीते कुछ दिन पहले दो दिवसीय भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजन किया गया था, जहां पीएम मोदी ने देशभर से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने राज्य चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

 

भाजपा में शामिल हुईं तमिलनाडु की कांग्रेस विधायक
वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को दिल्ली में तमिलनाडु के  विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक विजयधरानी ने भाजपा का दामन थामा है।भाजपा में शामिल होने के बाद एस विजयधरानी ने कहा कि मैंने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और अपने राजनीति जीवन में पहली बार मैंने पार्टी बदली है। पीएम के नेतृत्व से मैं प्रभावित हूं। उन्होंने भारत का अंतरराष्ट्रीय पटल पर ऊंचा कर दिया है। लेकिन तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारत सरकार द्वारा लाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। तमिलनाडु के लोग भी प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। सबसे खास बात पार्टी में महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए बेहद महत्व पूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed