फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda attack On the Opposition's no-confidence motion against Rajya Sabha Chairman

Rajya Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर जेपी नड्डा का फूटा गुस्सा, कहा- विपक्ष सोरोस मुद्दे से ध्यान भटकाने के...

Wed, 11 Dec 2024 12:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। विपक्ष ने धनखड़ को उनके कार्यकाल से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन
JP Nadda attack On the Opposition's no-confidence motion against Rajya Sabha Chairman
राज्यसभा में बोलते जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। विपक्ष ने धनखड़ को उनके कार्यकाल से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी आसन का सम्मान नहीं किया। वहीं, सभापति ने हंगामे के चलते 12 दिसंबर तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। 

विज्ञापन


सोरोस और कांग्रेस का क्या संबंध है?
जेपी नड्डा ने आगे कहा, 'पिछले दो दिनों से हमारे लोग इस बात को उठा रहे हैं कि सोरोस और कांग्रेस का क्या संबंध है? या सोरोस और सोनिया गांधी का क्या संबंध है? देश के आंतरिक और बाहर का सवाल है। यह हमारे देश की संभुप्रता पर भी प्रश्नवाचक चिह्न हैं। दोनों के बीच के संबंधों पर बात होनी चाहिए। हम आम लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इस विषय को दो दिन से रख रहा हूं। हमारे लोग भी इस बात के लिए सहमत है कि इस पर बात होनी चाहिए।'
विज्ञापन


'मुद्दे को भटकाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'मुद्दे को भटकाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ही यह सभापति के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं।  सभापीठ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से राष्ट्र का ध्यान हटाने की योजना है। इसकी सभी को भर्त्सना करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सभापीठ का सम्मान नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देश कभी माफ नहीं करने वाला: जेपी नड्डा
उन्होंने यह भी कहा कि देश की संभुप्रता पर, देश की आंतरिक और बाहरी पर जो खतरा है और जिसमें कांग्रेस पार्टी का योगदान है। यह औजार बन करके साथ दे रहे हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए। हमारे आसन पर जो आरोप लगाया है वो भर्त्सना योग्य है। इसकी आलोचना होनी चाहिए। इन्होंने सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगह आसन का अपमान किया है। देश इन्हें कभी माफ नहीं करने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed