फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Journalistic writing and video reporting training being given to girls through Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन: बेटियों को दिया जा रहा पत्रकारीय लेखन और वीडियो रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण

Sat, 30 Jun 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sat, 30 Jun 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Journalistic writing and video reporting training being given to girls through Amar Ujala Foundation

सामाजिक रूढ़ियों के चलते समाज में बेटियों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अब महिला शक्ति को औजार बनाकर तराई की बेटियां ज्वलंत मुद्दों पर बदलाव करेंगी। तराई क्षेत्र के अति पिछड़े जिले के दूर-दराज के गांवों की महिलाओं की दशा व दिशा सुधारने का बीड़ा अब 'स्मार्ट बेटियों' ने उठाया है।

विज्ञापन


बलरामपुर में 'स्मार्ट बेटियां' परियोजना के तहत 75 बेटियों को यूनिसेफ, अमर उजाला फाउंडेशन, जयशंकर मेमोरियल सेंटर और गूगल के साझा प्रयासों से पत्रकारीय लेखन और वीडियो रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाल-विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव, बालिका शिक्षा और इससे जुड़े मुद्दों पर इन किशोरियों-युवतियों को संवेदित कर अपने आस-पास की सकारात्मक कहानियां लिखने और उनकी वीडियो रिपोर्ट बनाने का प्रशिक्षण देने की यह खास पहल है। यह 'स्मार्ट बेटियां' महिलाओं की समस्याओं से जुड़ी रोचक जानकारी भी वीडियो तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक समाज तक पहुंचाने का काम करेंगी।
विज्ञापन


ऐसी 25 किशोरियों की पहली कार्यशाला का आयोजन मंगलवार, 26 जून को अमर उजाला समूह के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा बलरामपुर में किया गया। बृहस्पतिवार, 28 जून को 25 अन्य किशोरियों के दूसरे दल का प्रशिक्षण हुआ। शनिवार, 30 जून को ऐसी ही 25 अन्य ग्रामीण किशोरियों-युवतियों के तीसरे दल का प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता ट्रेनिंग से पहले बाल-विवाह और इससे जुड़े मुद्दों की समझ पैदा करने के लिए जयशंकर मेमोरियल सेंटर के विशेषज्ञों की टीम इन युवतियों के साथ पूरा दिन संवाद करती है।


इन सभी 75 युवतियों को अब वीडियो रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण 25-25 के ही समूह में बांटकर दिया जा रहा है। दो-दो दिन के इस प्रशिक्षण के बाद यह युवतियां अपने आस-पास बिखरी सकारात्मक, प्रेरक कहानियां तलाशेंगी और उन्हें प्रिंट तथा वीडियो रिपोर्ट में अमर उजाला को भेजेंगी। जिसके बाद अमर उजाला के विभिन्न प्रसार माध्यमों द्वारा इन्हें समाज के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed