फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   journalist shantanu bhowmik working with a local television in Tripura was beaten to death

त्रिपुरा में पत्रकार की हत्या, भीड़ ने घसीटकर मार डाला

Thu, 21 Sep 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
 journalist shantanu bhowmik working with a local television in Tripura was beaten to death
शांतनुु भौमिक
त्रिपुरा के एक निजी चैनल में काम करने वाले पत्रकार शांतनु भौमिक की बुधवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पत्रकार की हत्या तब की गई  जब वो पश्चिमी त्रिपुरा के मंडई में दो समूहों इंडीजेनस पीपुल्स फ्रॉंट त्रिपुरा और त्रिपुरा राजेर उपजाति गणमुक्ति परिषद की रैली को कवर करने गए थे। शांतनु की हत्या पर त्रिपुरा की जर्नलिस्ट यूनियन ने सीबीआई इन्क्वायरी की मांग की है।  अगरतला प्रेस क्लब  और त्रिपुरा वर्किंग जर्नलिस्ट बृहस्तपतिवार को शांति मार्च करेंगे।  
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तानी पत्रकार को नहीं रास आई पांड्या की स्टोक्स से तुलना, भारतीयों ने किया ट्रोल
विज्ञापन


त्रिपुरा के डीआईजी अरिंदम नाथ ने कहा कि आईपीएफटी के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 28 वर्षीय शांतनु भौमिक अगरतला से 35 किलोमीटर मंडई में आईपीएफटी और टीआरयूजीपी जो सीपीआईएम का आदिवासी विंग है में हुई झड़प को कवर करने गए थे। गुस्साई भीड़ ने शांतनु पर हमला बोल दिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज  भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अगरतला के एक पत्रकार ने बताया कि शांतनु को भीड़ ने पहले पैर पर मारा और जब वह सड़क पर गिर गए तब उसके सिर पर वार किया। फिर उसे घसीटते हुए वहां के स्टेडियम में ले गए। पुलिस को शांतनु की डेड बॉडी  स्टेडियम के पीछे मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed