फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joseph Mar Thoma spiritual head of Marthoma Christian community passes away at age of 90 in kerala

मारथोमा ईसाई समुदाय के प्रमुख का 90 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sun, 18 Oct 2020 10:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 18 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Joseph Mar Thoma spiritual head of Marthoma Christian community passes away at age of 90 in kerala
जोसेफ मार थोमा (फाइल फोटो) - फोटो : File

केरल के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में रविवार तड़के मरथोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन हो गया है। वे 90 साल के थे। वे 2007 से मारथोमा ईसाई समुदाय के प्रमुख थे। जून की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर समारोहों का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मारथोमा ईसाई समुदाय के बहुत सारे अनुयायी हैं। इनमें से कई जोसेफ मार थोमा को एक ऐसे नेता के तौर पर देखते हैं जो दूरदृष्टि और करुणा के साथ मानवता की भलाई के लिए खड़े रहते हैं। मारथोमा सीरियन चर्च केरल में स्थित एक सुधारित प्राच्य सीरियाई चर्च है।
विज्ञापन



मारथोमा ईसाई समुदाय के सदस्यों का मानना है कि वे सेंट थॉमस के वंशज हैं, जो यीशु मसीह के 12 ईसाई धर्म के प्रचारकों में से एक हैं। यह स्वदेशी चर्च देश में कई शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थान भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोसेफ मार थोमा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन (मार थोमा चर्च के प्रमुख) एक उल्लेखनीय व्यक्तित्व वाले शख्स थे जिन्होंने मानवता की सेवा की और गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनमें सहानुभूति और विनम्रता की प्रचुरता थी। उनके नेक आदर्शों को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed