फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint Parliamentary Committee meeting on One Nation, One Election today know all updates in hindi

ONOE: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जेपीसी की बैठक आज, पैनल के समक्ष अपने विचार रखेंगे अर्थशास्त्री एनके सिंह

Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
सार

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक आज होगी। इस बैठक में जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपने विचार साझा करेंगे। उनकी मदद अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. प्राची मिश्रा करेंगी, जो अशोका विश्वविद्यालय के आइजैक सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Joint Parliamentary Committee meeting on One Nation, One Election today know all updates in hindi
संसद भवन - फोटो : एएनआई

विस्तार

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक 30 जुलाई यानी आज होगी। इस बैठक में जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपने विचार साझा करेंगे। सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य, भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, योजना आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व राजस्व सचिव और पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन


इस बैठक में उनकी मदद अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. प्राची मिश्रा करेंगी, जो अशोका विश्वविद्यालय के आइजैक सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी की प्रमुख हैं। इससे पहले 11 जुलाई को भी एक बैठक हुई थी, जिसमें भारत के दो पूर्व मुख्य न्यायाधीश- जेएस खेहर और डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन


यह पहल राष्ट्र निर्माण के लिए एक सुनहरा मौका: चौधरी
बैठक के बाद,  समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने इस पहल को राष्ट्र निर्माण के लिए एक सुनहरा मौका बताया और कहा कि सभी सदस्य राजनीति से ऊपर उठकर मजबूत कानून बनाने में लगे हैं। चौधरी ने बताया, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए एक बैठक हुई। पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति खेहर और न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ हमारे समक्ष उपस्थित थे और हमने बातचीत की। राष्ट्र निर्माण के लिए इस समिति के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। समिति के सभी सदस्य दलगत राजनीति से ऊपर हैं और एक अच्छा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: भाजपा सांसद सौमेंदु ने CM ममता के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दिल्ली पुलिस पर महिला की पिटाई का लगाया था आरोप

समिति सदस्य और विशेषज्ञ इस पहल के महत्व पर सहमत
उन्होंने यह भी कहा कि समिति के सदस्य और विशेषज्ञ दोनों इस पहल के महत्व पर सहमत थे। मुख्य न्यायाधीशों के अलावा, समिति ने पूर्व सांसद और विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष ईएमएस नचियप्पन के विचार भी सुने। पिछली बैठक में उपस्थित सदस्यों में प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भुवनेश्वर कलिता, साकेत गोखले, शांभवी चौधरी और भर्तृहरि महताब शामिल थे।

न्यायाधीशों से परामर्श कर रही समिति 
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, चौधरी ने कहा कि समिति न्यायाधीशों से परामर्श कर रही है, क्योंकि वे सांविधानिक विशेषज्ञ हैं, और निष्पक्ष रहते हैं। वह केवल कानूनी ढांचे से संबंधित होते हैं। भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि समिति संभावित संशोधनों पर विचार कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विधेयक न्यायिक जांच में खरा उतरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के दृष्टिकोण को लागू करने में सहायक हो।


ये भी पढ़ें: Maharashtra: पूर्व मंत्री खडसे का आरोप- अभी भी परिवार की हो रही निगरानी, क्या कोई और साजिश हो रही है?

नेताओं और अधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया
जेपीसी प्रमुख ने समिति के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदश के दौरे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुमूल्य जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक नेताओं, नागरिक समाज के सदस्यों और अधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

समिति वर्तमान में इन दो विधेयकों पर कर रही काम
समिति इस समय जिन दो विधेयकों पर काम कर रही है, उनमें संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed