फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Three insurgent killed in encounter with security forces in Latehar

झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर 

Sat, 26 Mar 2022 06:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: Amit Mandal Updated Sat, 26 Mar 2022 06:19 PM IST
सार

लातेहार में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें तीन नक्सली मारे गए।

विज्ञापन
Jharkhand: Three insurgent killed in encounter with security forces in Latehar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने इनके शव बरामद कर लिए हैं। वहीं खूंटी में माओवादियों के एरिया कमांडर ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन


लातेहार में हुए मुठभेड़ में संगठन के बालूमाथ एरिया के जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षाबलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के हथियारबंद नक्सली हेसलबार के इलाके में घूम रहे हैं। इसी सूचना पर झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीपीआरएफ की संयुक्त टीम छापेमारी करने कौवाखांड़ पहुंची। सुरक्षा बलों को आते हुए देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और दोनों ओर से आधे घंटे तक करीब 200 राउंड गोलियां चलीं। इसमें तीन उग्रवादी ढेर हो गए। 
विज्ञापन


इसमें एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर भी शामिल है। दस्ते के बाकी नक्सली भाग गए। पुलिस को दस्ते में 10 सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मारे गए नक्सलियों की पहचान जितेंद्र यादव कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव के रूप में हुई है। एक नक्सली गोगाद पांकी का रहने वाला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed