फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jharkhand ntpc dgm murder news updates hazaribagh ntpc officer shot deadpolice probe hindi news

Jharkhand NTPC DGM Murder: हजारीबाग में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, कार चालक फरार; छह हिरासत में

Sat, 08 Mar 2025 11:35 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:35 AM IST
सार

झारखंड के हजारीबाग से अपराध की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारीबाग में पदस्थापित एनटीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
jharkhand ntpc dgm murder news updates hazaribagh ntpc officer shot deadpolice probe hindi news
हजारीबाग में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या

विस्तार

झारखंड में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के वरिष्ठ पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हजारीबाग में पदस्थापित एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (DGM) कुमार गौरव को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े मौत की नींद सुला दिया। शनिवार सुबह दफ्तर जाने के दौरान हमलावरों ने कुमार गौरव को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारियों ने कार रोक कर हमला किया। पुलिस ने कुमार गौरव की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कार में गौरव यात्रा कर रहे थे उसका चालक घटना के बाद से लापता है।
विज्ञापन


एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक की हत्या, जांच के लिए एसआईटी का गठन
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय कुमार गौरव एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात थे। इस मामले में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया यह घटना कटकमदाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह चौक के पास हुई। एसपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन


बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे
अज्ञात बंदूकधारियों ने कुमार गौरव पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं। एसपी ने बताया कि गौरव बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। वे शनिवार सुबह हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की तरफ जा रहे थे, तभी यह घटना घटी। घायल एनटीपीसी अधिकारी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed