Jharkhand: शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सरकार का पहला फैसला, मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में नई सरकार बन गई हैं। आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके तुरंत बाद उन्होंने कुछ अहम फैसले भी लिए हैं। जिसमें केंद्र से झारखंड की बकाया राशि हासिल करना, मैया सम्मान योजना की धनराशि में बढ़ोतरी और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा एलान भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर झारखण्डी को समर्पित रहेगी अबुआ सरकार.... pic.twitter.com/Ik2c8trraf
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
- 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र
- स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर किया जाएगा नामित
- राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
- मैया सम्मान के तहत मिलने वाली धनराशि में बढ़ोतरी, दिसंबर से 2500 रुपये दिए जाएंगे
- केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी
आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
📌 मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया
📌 राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
📌 केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने… pic.twitter.com/Oklw43jj9q
हेमंत सरकार के अन्य फैसलों की बात करें, तो इसमें विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी शामिल है। जिसके लिए महेशपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक स्टीफन मरांडी का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने अपने पहले ही दिन अपने रुख साफ कर दिए हैं, जिसके तहत केंद्र से झारखंड के बकाया पैसे को लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, वहीं इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से कानूनी विकल्प भी तलाशे जाएंगे।
शपथग्रहण के बाद सिदो-कान्हू को नमन
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो कान्हू पार्क में आदिवासी नेता सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren and JMM MLA & his wife Kalpana Soren garlanded the statue of tribal leaders Sido and Kanhu at Sido Kanhu Park in Morhabadi, Ranchi.
— ANI (@ANI) November 28, 2024
(Pics source: Jharkhand IPRD) pic.twitter.com/rhivIgpt0H
शहीद अग्निवीरों के परिवार के साथ सरकार- सोरेन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, केंद्र सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अग्निवीर जैसी योजना शुरू की है। युवाओं के भविष्य को लेकर कई सवाल हैं। राज्य सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि वह झारखंड के उन अग्निवीरों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी, जिन्होंने किसी भी घटना में अपनी जान गंवाई है। अग्निवीर अर्जुन महतो ने हाल ही में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमने अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई को नियुक्ति पत्र दिया है और शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।
#WATCH | Ranchi: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren says, "The central government has started a scheme like Agniveer for the security of the nation. There are many questions about the future of the youth... The state government had already decided that it would stand with the… pic.twitter.com/6mJZdvT5Y0
— ANI (@ANI) November 28, 2024
झारखण्ड की वीर भूमि के लाल, बोकारो के चंदनकियारी से अग्निवीर अर्जुन महतो जी ने कुछ दिन पहले देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वीरगति प्राप्त अग्निवीर अर्जुन महतो जी के आश्रित, भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी और अनुग्रह अनुदान के… pic.twitter.com/zBOaRXe2hw
अभी भी बहुत सारी चुनौतियां हैं- कल्पना सोरेन
हेमंत सोरेन के झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी और झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा, यह झारखंड के लोगों द्वारा दिया गया जनादेश है और हमने इसे खुशी-खुशी स्वीकार किया है। अभी भी बहुत सारी चुनौतियां हैं। झारखंड का एक भाई और बेटा होने के नाते, मुझे लगता है कि हेमंत (सोरेन) एक समृद्ध झारखंड बनाने की सभी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
#WATCH | After Hemant Soren takes oath as the 14th CM of Jharkhand, his wife and JMM leader Kalpana Soren says, "It's a mandate which is given by the people of Jharkhand and we happily accepted it. There are so many challenges still there. Being a brother and son of Jharkhand, I… pic.twitter.com/pDggnUPTPe
— ANI (@ANI) November 28, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.