फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Girl sold in Shahi, raped

शाही में बेची गई झारखंड की लड़की, तीन दिन से रम्पुरा के एक घर में थी बंधक

Sat, 03 Sep 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुनका/शाही
ब्यूरो/अमर उजाला, दुनका/शाही Updated Sat, 03 Sep 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Girl sold in Shahi, raped

बरेली जिले में मानव तस्करी का एक और मामला सामने आया है। शाही के रम्पुरा गांव से पुलिस ने झारखंड की एक 18 वर्षीय लड़की बरामद की है। नौकरी लगवाने के बहाने लड़की के गांव का ही युवक उसे दिल्ली लाया। दिल्ली से एक व्यक्ति उसे रम्पुरा लाया।

विज्ञापन


वहां एक कोठरी में बृहस्पतिवार रात चार लड़कों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लड़की के मुताबिक रात में ही 50 हजार रुपये में उसे बेचा गया था। शुक्रवार को किसी तरह वह घर की छत पर पहुंची और वहां से कूदकर प्रधान के घर पहुंच गई। उसके घर से निकलते ही मकान मालिक और उसका पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन


लड़की को महिला थाने भेजा गया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में ही पुलिस ने कई घंटे लगा दिए। झारखंड के एक गांव की लगभग 18 साल की लड़की दसवीं में पढ़ती है। उसके अनुसार बृहस्पतिवार रात राजाराम के घर की कोठरी में चार लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई भी की। राजाराम की पत्नी पर भी दरिंदों का पूरा साथ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की पत्नी से  गुहार लगाई तो उसे शरण मिल गई

Jharkhand Girl sold in Shahi, raped

लड़की शुक्रवार दोपहर दो बजे किसी तरह मकान की छत पर पहुंच गई और दस-बारह फुट ऊंची छत से पड़ोसी के घर में कूद गई। वहां से भागकर प्रधान अजीज खां के घर पहुंची। ऊंचाई से गिरने से उसके शरीर में चोट भी आ गई। प्रधान की पत्नी से  गुहार लगाई तो उसे शरण मिल गई।

प्रधान अजीज खां साढ़े तीन बजे बरेली से पहुंचे और एसओ शाही हरचरन सिंह यादव को फोन से इत्तिला दी लेकिन एसओ ने झंझट से बचने के लिए लड़की को घर पर ही रखने की सलाह दे दी। सीओ मीरगंज गिरीश कुमार सिंह के संज्ञान में मामला आया तो शाम साढ़े सात बजे उनकी फटकार के बाद एसओ हरकत में आए और चार-पांच पुलिस वालों को साथ लेकर प्रधान के घर पहुंचे।

वहां से लड़की को थाने ले आए। देर शाम लड़की की तहरीर पर राजाराम के खिलाफ अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली छोड़ गया गांव का युवक, दो और औरतों को बेच चुका है राजाराम

Jharkhand Girl sold in Shahi, raped

लड़की को उसके ही गांव का सहदेव अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुछ दिन पहले दिल्ली ले आया और लावारिस हालत में छोड़ गया। कई दिन दिल्ली की सड़कों पर भटकने के बाद उसे एक कोठी में झाड़ू-पोंछा का काम मिला था लेकिन वह काम भी छूट गया।

लड़की के अनुसार 30 अगस्त को वह घर वापस जाने के लिए दिल्ली जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक बुजुर्ग ने खुद भी झारखंड का होने की बात कहकर अपनापन जताया और दुकान से लाकर कोल्डड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। 31 अगस्त को जब होश आया तो वह रम्पुरा में राजाराम की अंधेरी कोठरी में कैद थी। राजाराम मानव तस्करी से जुड़े माफियाओं का गुर्गा बताया जाता है।

कई गांव वालों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजाराम इससे पहले दो और बाहरी औरतों को बेच चुका है। प्रधान अजीज खां ने भी इसकी तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि रात में 12-12 बजे तक राजाराम फोन पर ग्राहकों से घंटों बात कर बाहर से लाई गई लड़कियों, औरतों का सौदा पटाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed