{"_id":"5e006ace8ebc3e87e13bee9a","slug":"jharkhand-election-results-2019-bjp-defeat-by-congress-jmm-rjd-now-nda-bjp-ruled-states-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के हाथ से झारखंड भी निकला, अब इन 16 राज्यों में 42 फीसदी आबादी पर बची एनडीए सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के हाथ से झारखंड भी निकला, अब इन 16 राज्यों में 42 फीसदी आबादी पर बची एनडीए सरकार
Mon, 23 Dec 2019 02:15 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा-एनडीए शासित राज्य
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान को देखते हुए राज्य की सत्ता से भाजपा की विदाई तय हो गई है। दो साल के अंदर हुए चुनावों में यह सातवां राज्य है जहा से एनडीए ने सत्ता गवां दी है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर 2017 में देश के लगभग 72% आबादी और 75% भूभाग वाले 19 राज्यों में एनडीए या भाजपा की सरकार थी। झारखंड में हारने के बाद एनडीए की सरकार देश के 42 फीसदी आबादी पर ही बचेगी। वर्तमान में 16 राज्यों में एनडीए सत्ता पर काबिज है। बिहार में नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़ भाजपा के साथ आ गए जहां 2020 में चुनाव होना है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ही सरकार थी। लेकिन कांग्रेस ने एक साल पहले हुए चुनावों के दौरान यहां भाजपा के हाथों से सत्ता छीन ली।
मार्च 2018 से पहले आंध्र प्रदेश में भी भाजपा-टीडीपी गठबंधन की सरकार थी। लेकिन, स्पेशल स्टेटस को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां वाईएसआर कांग्रेस ने सरकार बनाई और जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बनें।
महाराष्ट्र में भी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के कारण भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूट गया। इसके बाद शिवसेना ने एनडीए का साथ छोड़ा और कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली।
जम्मू-कश्मीर में भी पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने जून 2018 में गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। जिसके बाद राज्य में पहले राज्यपाल शासन और बाद में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाट दिया गया है। इनमें से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा है जहां चुनाव होना बाकी है। लद्दाख में विधानसभा नहीं है।
कर्नाटक, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में सरकार बनाई
भाजपा ने भले ही इन सात राज्यों में सरकार गवां दी लेकिन इस दौरान उसने कर्नाटक, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में सरकार बनाई भी है। जिससे उसके हार का अंतर कुछ कम हुआ है।
इन राज्यों में है एनडीए सरकार
- हिमाचल प्रदेश
- हरियाणा
- उत्तराखंड
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- सिक्किम
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- नागालैंड
- मेघालय
- मणिपुर
- मिजोरम
- त्रिपुरा
- कर्नाटक
- गुजरात
- गोवा