फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jharkhand: ED files charge sheet in "illegal" sand, liquor and land sale case

ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप पत्र दायर; झारखण्ड में अवैध रेत, शराब और भूमि बिक्री से जुड़ा है मामला

Tue, 26 Dec 2023 06:13 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखण्ड में रेत, शराब और जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ी जांच में धनशोधन रोधी कानून के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्त में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 32 क्षेत्रों की तलाशी ली थी।

विज्ञापन
Jharkhand: ED files charge sheet in "illegal" sand, liquor and land sale case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखण्ड में रेत, शराब और जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ी जांच में धनशोधन रोधी कानून के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021-22 के बीच 14 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की आय मिली है। अभियोजन शिकायत 16 दिसंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर की गई थी। ईडी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने 23 दिसंबर को आरोप पत्र पर संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला झारखण्ड पुलिस द्वारा जोगेंद्र तिवारी और अन्य के खिलाफ रेत और शराब की अवैध बिक्री के अलावा जमीन की फर्जी बिक्री, खरीद समेत कई आपराधिक गतिविधियों से संबंधित 19 एफआईआर से जुड़ा है। ईडी ने कहा कि जोगेंद्र तिवारी रेत और शराब के व्यापार से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, जो उसके करीबी सहयोगियों के नाम पर थे। इन सभी संस्थाओं को जोगेंद्र तिवारी द्वारा नियंत्रित किया जाता था। आरोप लगाया गया कि इन आपराधिक गतिविधियों से अब तक लगभग 14 करोड़ रुपये की अपराध आय हुई है। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्त में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के 32 क्षेत्रों की तलाशी ली थी, जिसके बाद अक्तूबर में ईडी ने जोगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed