फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand become den of corruption Congress is blaming us BJP Syed Zafar Islam

भाजपा का पलटवार: भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है झारखंड, भ्रष्टाचार छिपाने के लिए हम पर आरोप मढ़ रही कांग्रेस

Sun, 31 Jul 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने वाले लिए गए फैसले सही निकले हैं। भाजपा प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि सरकार के आलोचक भी उनकी नीतियों की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jharkhand become den of corruption Congress is blaming us BJP Syed Zafar Islam
जफर इस्लाम - फोटो : BJP

विस्तार

झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायकों की भारी मात्रा में नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी तकरार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सब राज्य में सरकार को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद भाजपा ने रविवार को उस पर पलटवार किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह राज्य भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि अपने विधायकों के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस हम पर दोष मढ़ रही है। उनके पास इस अपराध के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं है। ऐसे में वह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लगभग हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है। फिर चाहे वह बड़ा नेता हो या छोटा।
विज्ञापन


इस्लाम ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित अधिकारियों को संदिग्ध भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया। अब कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ हावड़ा में पकड़ा गया। कांग्रेस की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है। झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बंगाल पुलिस ने शनिवार रात हावड़ा के रानीहाटी में NH-16 पर कांग्रेस के तीन विधायकों को रोका था। उनके वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इनकी पहचान इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगरी के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने इसके बाद तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झारखंड की गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था नीति की आलोचक भी प्रशंसा कर रहे हैं : सैय्यद 
भाजपा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने वाले लिए गए फैसले सही निकले हैं। भाजपा प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि सरकार के आलोचक भी उनकी नीतियों की तारीफ कर रहे हैं। यह टिप्पणी उस बयान पर आई है, जिसमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि भारत उस तरह की परेशानियों का सामना नहीं कर रहा है, जिसने श्रीलंका और पाकिस्तान को प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है और उसका विदेशी कर्ज भी कम है। यह बातें उन्होंने शनिवार को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही थीं। 


प्रवक्ता इस्लाम ने कहा, दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था न केवल पटरी पर है, बल्कि तेज गति से भी चल रही है। वहीं दुनिया मुद्रास्फीति और अन्य विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारी आलोचना करते थे, उन्होंने उसे प्रशंसा में बदल दिया है। दरअसल, पूर्व गवर्नर राजन पहले भारत सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के बारे में कई बार चिंता जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed