फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jharkhand Assam cm Himanta Biswa Sarma accused Congress says Ek rahoge to safe rahoge

Jharkhand: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर जताई चिंता, कहा- एक रहोगे तो सुरक्षित रहो

Fri, 08 Nov 2024 08:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 08:54 PM IST
सार

Assam cm Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटने की कोशिश करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और लोगों से ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया।

विज्ञापन
jharkhand Assam cm Himanta Biswa Sarma accused Congress says Ek rahoge to safe rahoge
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को यहां झामुमो नीत गठबंधन पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घुसपैठ पर अंकुश नहीं लगाया गया तो 20 साल में झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन


झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी सरमा ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में एक रैली के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू और आदिवासी आबादी यहां तेजी से घट रही है, वहीं मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। सरमा ने दावा किया कि संथाल परगना में 90 प्रतिशत आबादी हिंदू और आदिवासियों की रही है, लेकिन अब इसमें गिरावट आई है। साथ ही मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी हुई है। सरमा ने कहा, यह चुनाव झामुमो नीत गठबंधन की तानाशाही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल के बीच में है।  
विज्ञापन


एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे: हिमंत
हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटने की कोशिश करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और लोगों से ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया। सरमा ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ने के मामलों पर भी चिंता जताई और सचेत किया कि अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह समस्या राज्य की महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी सरमा ने रांची में एक रैली के दौरान कहा कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटना चाहती है। एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे।  उन्होंने आगाह किया कि यदि भाजपा सत्ता में नहीं आई तो घुसपैठिए घरों पर हमला करेंगे और पत्नियों, बहुओं और बेटियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करेंगे।

मैं सोनिया गांधी से आग्रह करता हूं कि वे राहुल को प्रशिक्षित करें: हिमंत
 हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "बिना दिशा वाली मिसाइल" बताया तथा पूर्व एआईसीसी प्रमुख सोनिया गांधी से उन्हें प्रशिक्षित करने का आग्रह किया। सरमा ने कहा, मैं सोनिया गांधी से आग्रह करता हूं कि वे राहुल गांधी को प्रशिक्षित करें, क्योंकि एक अनियंत्रित मिसाइल बिना दिशा वाली हो जाती है। उन्होंने उन पर आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में आदिवासी आबादी बढ़ रही है, जबकि झारखंड में बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण यह घट रही है। उन्होंने कहा,  झारखंड में आदिवासियों की स्थिति मणिपुर से भी बदतर है...राहुल गांधी ने कभी भी भोगनाडीह और गैबथान जैसे घुसपैठ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं किया है। सरमा ने कहा, राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed