{"_id":"63af15ec7ba17d741d540424","slug":"jharkhand-actress-riya-murder-case-west-bengal-police-arrested-brother-of-victim-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actress Riya Murder Case: पति के बाद पुलिस ने देवर को भी किया गिरफ्तार, जांच टीम रांची रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Actress Riya Murder Case: पति के बाद पुलिस ने देवर को भी किया गिरफ्तार, जांच टीम रांची रवाना
Fri, 30 Dec 2022 10:16 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:16 PM IST
सार
Actress Riya Murder Case: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बीते बुधवार को कथित डकैती के दौरान रिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रिया के परिजनों की शिकायत के बाद गुरुवार को अभिनेत्री के पति प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों ने प्रकाश के छोटे भाई संदीप के खिलाफ भी कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Riya Kumari
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति प्रकाश कुमार के छोटे भाई संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। बीते बुधवार हावड़ा के बागनान क्षेत्र में हाईवे पर कथित डकैती के दौरान रिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रिया के परिजनों की शिकायत के बाद गुरुवार को अभिनेत्री के पति प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों ने प्रकाश के छोटे भाई संदीप के खिलाफ भी कई आरोप लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश के छोटे भाई को भी बगनान थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिकी में प्रकाश की पहली पत्नी शारदा देवी का नाम है। पुलिस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है और बंगाल से एक टीम पहले ही रांची के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को पता चला है कि प्रकाश पर 30 लाख रुपये का कर्ज है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
28 दिसंबर को रिया कुमारी पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान बागनान थाना क्षेत्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि रिया की उम्र महज 22 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में ही रिया ने झारखंड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी।
रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। झारखंड के लोकल टीवी सीरियल्स के अलावा रिया यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियोज को लेकर भी खूब मशहूर थीं। उनके डांस के फैंस दीवाने थे।