फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jeremy corbyn on kashmir issue after meeting congress leaders bjp raises question

कांग्रेस नेताओं संग बैठक में ब्रिटिश नेता जेरेमी कॉर्बिन का कश्मीर पर विवादास्पद बयान, भाजपा हुई लाल

Thu, 10 Oct 2019 07:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
jeremy corbyn on kashmir issue after meeting congress leaders bjp raises question
जेरेमी कॉर्बिन (बीच में) - फोटो : Twitter
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन के विपक्षी पार्टी के साथ कश्मीर के हालात पर चर्चा करने पर भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस को भारत के लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके नेता विदेशी नेताओं को भारत के बारे में क्या बता रहे हैं।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कश्मीर का मामला उठाया। कॉर्बिन ने कहा कि क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयास होने चाहिए और हिंसा पर लगाम लगनी चाहिए। भाजपा ने इस पूरे मामले पर कांग्रेस से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


बैठक में भाजपा ने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि भारत इस शर्मनाक हरकत के लिए कांग्रेस को माकूल जवाब देगा। 
 

इससे पहले ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, "भारत की कांग्रेस पार्टी के ब्रिटिश प्रतिनिधियों के साथ काफी सार्थक बैठक हुई। बैठक में हमने कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा की। तनाव को तत्काल कम किए जाने की जरूरत है और क्षेत्र में लंबे समय से हो रही हिंसा और डर का दौर खत्म होना चाहिए।" 
 

कश्मीर मुद्दे पर भारत कई अतंरराष्ट्रीय मंचों पर यह पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं का इस मुद्दे पर विदेशी नेताओं से बात करना सवाल खड़े करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed