{"_id":"5fbc37da8ebc3e9c0724c140","slug":"jee-main-exam-2021-preparing-to-conduct-nta-in-february-instead-of-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन परीक्षा 2021: एनटीए जनवरी की बजाय फरवरी में आयोजित करने की कर रहा तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेईई मेन परीक्षा 2021: एनटीए जनवरी की बजाय फरवरी में आयोजित करने की कर रहा तैयारी
Tue, 24 Nov 2020 03:59 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
JEE Main Exam 2021
आईआईटी, एनआईटी समेत देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई मैन जनवरी 2021 की परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकेगी। दरअसल कोविड-19 और सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी न होने के चलते जेईई मेन 2021 जनवरी परीक्षा में देरी होगी। जेईई मैन 2021 की जनवरी परीक्षा फरवरी में करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा 2021 की जनवरी में परीक्षा नहीं होगी
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जेईई मेन की परीक्षा साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में करवाती है। हालांकि नवंबर बीतने के बाद भी जेईई मेन 2021 जनवरी परीक्षा को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
एनटीए जेईई मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी करने के लिए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहा था। हालांकि देश के अधिकतर राज्यों में कोविड-19 केस में लगातार बढ़ोतरी के चलते सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा और एनटीए का जेईई मेन जनवरी का शेड्यूल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन