{"_id":"63272556aba84e0f445c41fa","slug":"jdu-unit-of-dadra-and-nagar-haveli-and-daman-and-diu-joined-bjp-jp-nadda-bl-santhosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs JDU: जदयू को एक और झटका, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की JDU इकाई भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs JDU: जदयू को एक और झटका, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की JDU इकाई भाजपा में शामिल
Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की JDU इकाई आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। हाल ही में जदयू की दमन और दीव इकाई का भाजपा में विलय होने का एलान किया गया था। इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जदयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसमें दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई शामिल थीं।
विज्ञापन
मणिपुर-अरुणाचल में भी लगा था झटका
इससे पहले दो सितंबर को मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा था कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं। कुछ दिनों पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
कल पीएम से मिलेंगे गोवा के सीएम
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और 8 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ डाबोलिम से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 8 पूर्व विधायक और मैं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रहा हूं।
विज्ञापन