फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU supports Citizenship Bill, SP Says government going to fulfill Jinnah dream

नागरिकता विधेयक: जेडीयू ने किया समर्थन, सपा बोली- जिन्ना का ख्वाब पूरा करने जा रही सरकार

Wed, 11 Dec 2019 02:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 11 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
JDU supports Citizenship Bill, SP Says government going to fulfill Jinnah dream
जेडीयू के आरसीपी सिंह और समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान - फोटो : ANI

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। इसका भारत के मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की एक संस्कृति रही है। बार-बार एनआरसी की चर्चा करते हैं। सी से आगे बढ़िए डी है। हमारे लिए नैशनल रजिस्टर ऑफ डिवेलपमेंट हैं। 

विज्ञापन


आरसीपी सिंह ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमारी नैतिकता पर सवाल उठाया, आपको बता देता हूं एनडीए सरकार ने 1 कलम से एक बार में 2460 मदरसे बनाए।
विज्ञापन


सपा बोली- जिन्ना का ख्वाब पूरा करने जा रही सरकार
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने कहा कि टू नेशन थ्योरी (द्विराष्ट्र सिद्धांत) का समर्थन सावरकर और जिन्ना ने किया। आपके कई सहयोगियों ने मुस्लिम मुक्त बनाने का बयान दिया है। हमारे देश की सरकार जिन्ना का ख्वाब पूरा करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बार-बार गृहमंत्री ने कहा इस बिल का मुसलमानों से लेना-देना नहीं है। क्यों? मुसलमान दूसरे दर्जे के नागरिक हैं? दूसरे दर्जे के शहरी हैं?

टीएमसी ने नाजीवाद से की नागरिकता विधेयक की तुलना
राज्यसभा में पेश नागरिकता संशोधन विधेयक का तृणमूल कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि यह बिल असंवैधानिक है और इस पर संग्राम-जनआंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि इस बिल को बनाने वालों ने नाजीवाद से प्रेरणा ली है। 


धमकी भरे लहजे में ब्रयान ने कहा कि टीएमसी को इसकी आदत है। उन्होंने कहा कि ये बिल सुप्रीम कोर्ट में भी जाएगा क्योंकि इनकी नींव झूठ, झांसा और जुमला है।

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। असल में यह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना की कब्र पर दर्ज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed