फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU raised questions on attitude of BJP high command after losing many State elections

जदयू ने भाजपा आलाकमान के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- संवादहीनता खत्म करना जरूरी

Fri, 27 Dec 2019 04:08 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Dec 2019 04:08 AM IST
सार

  • लगातार हार के बाद राजग के अस्तित्व पर उठ रहे हैं सवाल
  • संवादहीनता खत्म करना और समन्वय स्थापित करना जरूरी
  • झारखंड चुनाव में हार के लिए नीतियों को बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
JDU raised questions on attitude of BJP high command after losing many State elections
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर जदयू का हमला जारी है। दो दिन पूर्व भाजपा को गठबंधन धर्म सीखने की नसीहत देने के बाद पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में लगातार हार और सहयोगियों के बाहर जाने से राजग के अस्तित्व पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


पार्टी ने भाजपा आलकामान के रवैये पर सवाल उठाया और झारखंड में भाजपा की हार के लिए आदिवासी बाहुल्य सूबे में गैरआदिवासी को सीएम बनाने के फैसले और आदिवासी विरोधी नीतियां लागू करने को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी ने कहा कि कई दलों के राजग में संवादहीनता और समन्वय स्थापित करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव परिणाम के बाद जिस प्रकार सहयोगी अलग हुए हैं, उससे राजग के अस्तित्व पर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने अपने सबसे पुराने सहयोगी शिवसेना को खोया। झारखंड चुनाव के दौरान आजसू ने राजग का दामन छोड़ा। लोजपा को इस सूबे में पूछा ही नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल और जदयू लगातार राजग में स्थिति ठीक करने का सवाल उठा रहे हैं। समन्यव स्थापित करने और संवादहीनता कम करने की लगातार मांग हो रही है। मगर सालों बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण भाजपा आलाकमान के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।

झारखंड में हार के लिए भी त्यागी ने खुद भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी राज्य में गैरआदिवासी सीएम बनाना, राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के खिलाफ नीतियां बनाना और उसे लागू करना। इसके बाद आजसू से गठबंधन न करना भाजपा की हार के मुख्य कारण थे। 


उन्होंने कहा कि सीएम रघुवर दास का आपत्तिजनक व्यवहार, वरिष्ठ नेता सरयू राय के साथ किया गया व्यवहार और राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन मानने ने रही सही कसर पूरी कर दी। उन्होंने कहा कि झारखंड की हार एक सबक है। वक्त राजग को मजबूत करने का है। संवादहीनता खत्म करने के साथ समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed