{"_id":"64bb4a6edf5f5683aa086c45","slug":"jds-leader-hd-kumaraswamy-declared-that-his-party-decided-to-work-together-with-the-bjp-as-an-opposition-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Politics: कर्नाटक में विपक्ष हुआ मजबूत, जेडीएस-BJP आए साथ, कुमारस्वामी ने मिलकर काम करने की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Politics: कर्नाटक में विपक्ष हुआ मजबूत, जेडीएस-BJP आए साथ, कुमारस्वामी ने मिलकर काम करने की घोषणा की
Sat, 22 Jul 2023 08:48 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:48 AM IST
सार
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं विधानसभा के अंदर और बाहर पहले ही कह चुका हूं, चूंकि भाजपा और जेडीएस दोनों विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में एक साथ काम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में विपक्ष के रूप में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें पार्टी के संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस के राजग के साथ गठबंधन की संभावना की खबरों के बीच एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए संसद चुनावों में अभी समय है। कुमारस्वामी गुरुवार रात जेडीएस विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। विधायक दल की बैठक में देवगौड़ा भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा के अंदर और बाहर पहले ही कह चुका हूं, चूंकि भाजपा और जेडीएस दोनों विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में एक साथ काम करने का निर्णय लिया गया है। आज सुबह भी हमारी पार्टी के विधायकों ने चर्चा की कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। बंगलूरू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, विधायक दल की बैठक में देवगौड़ा ने सलाह दी है कि सभी नेताओं की राय लेने के बाद पार्टी संगठन के लिए और सभी 31 जिलों में इस (कांग्रेस) सरकार के कुकर्मों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व के साथ 10 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि संसद चुनाव में अभी 11 महीने का वक्त है। देखते हैं संसद का चुनाव कब होता है। पार्टी को संगठित करने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि देवगौड़ा ने पार्टी के संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय लेने के लिए मुझे अधिकृत किया है। बता दें कि मई में हुए 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को 135 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली थीं।