{"_id":"5acb1e6f4f1c1b486b8b487d","slug":"jd-tytler-and-sajjan-kumar-were-asked-to-leave-rajghat-where-congress-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के पहुंचने से पहले इसलिए राजघाट से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल के पहुंचने से पहले इसलिए राजघाट से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास वाले स्थल पर पहुंचने से पहले ही पार्टी विवादों में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल के राजघाट पहुंचने से पहले ही कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार वहां से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन जैसे ही टाइटलर राजघाट पहुंचे तो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उनके कान में कुछ कहा जिसके बाद वो वहां से वापस लौट आए। दरअसल, 1984 दंगों मामले में दोनों आरोपी हैं।
विज्ञापन
इसीलिए पार्टी इस मामले पर किसी भी तरह का विवाद पैदा करना नहीं चाहती है। हालांकि, इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर टाइटलर ने कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे बल्कि यहीं जनता के बीच जाकर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी सरकार पर दलितों पर अत्याचारों करने का आरोप लगाकर विरोध और भूख हड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले बताया गया कि राहुल गांधी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे फिर बताया गया कि केवल 2 घंटों के लिए ही राहुल गांधी अनशन पर होंगे। राहुल गांधी तय किए हुए समय के 1 घंटे बाद उपवास स्थल पर पहुंचे।
Sources say JD Tytler & Sajjan Kumar were asked to leave Rajghat, where the Congress party is staging a protest and hunger strike over atrocities on Dalits. #Delhi pic.twitter.com/HDlodke0GJ
— ANI (@ANI) April 9, 2018