खाली पड़े हैं थाने, चेन्नई की सारी पुलिस जयललिता की देखरेख में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के थानों में शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रहीं हैं। वजह बड़ी अजीब है। टाइम्स ऑफिया इंडिया की खबर के मुताबिक ज्यादातर पुलिस अपोलो अस्पताल और उसके आसपास लगाई गई है। पुलिस के तकरीबन सभी आला अधिकारी भी अपोलो में ड्यूटी दे रहे हैं। इस बात का पता तब चला जब अलग-अलग थानों में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और उनसे स्टाफ न होने की मजबूरी बताई गई।
टी नगर इलाके के महावीर चंद ढोका धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उनसे यह कहते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि स्टाफ की तैनाती अपोलो अस्पताल में की गई है, जहां सीएम जयललिता भर्ती हैं। अन्ना नगर के जयंती हार्वी के घर पर चोरी हो गई थी। जयंती भी जब चोरी की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें भी ढोका की तरह जवाब दिया गया।
पूरे शहर का यही हाल है, ज्यादातर पुलिस को अपोलो अस्पताल और उसके आसपास लगाए जाने से लोगों की शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। डेप्युटी कमिश्नर को साफ आदेश है कि वह अस्पताल के पास मोर्चा संभाले रहें।
महीने भर से भर्ती जयललिता
जयललिता को पिछले 22 सितंबर को डिहाइड्रेशन और बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से वह वहीं पर हैं। लंदन और दिल्ली के एम्स के डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे हैं। तकरीबन महीना भर होने गया है, लेकिन अब तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। इस बीच सीएम का कार्यभार तमिलनाडु के वित्तमंत्री पनीरसेल्वम देख रहे हैं। बीते दिनों पनीरसेल्वम ने जयललिता की फोटो रखकर कैबिनेट की बैठक भी की थी।
उधर तमाम राजनीतिक दलों के नेता एक-एककर अस्पताल जाकर जयललिता का हालचाल ले रहे हैं। अमितशाह, राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेता भी जयललिता से मिलने अस्पताल जा चुके हैं।
फिलहाल जयललिता की बीमारी और हालत पर सस्पेंस बना हुआ है। अस्पताल के बाहर लोगों का जमवड़ा देखा जा रहा है।