फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jayalalithaa latest health update breathing 90 per cent on her own

बोलने के लिए मशीन का इस्तेमाल कर रही हैं जयललिता, सांस लेना हुआ आसान

Fri, 25 Nov 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
jayalalithaa latest health update breathing 90 per cent on her own
- फोटो : PTI
कई हफ्तों से बीमार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की तबीयत में अब काफी सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार जयललिता को बोलने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है और अब वे सांस लेने में सहज हैं। 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,'जयललिता 90 प्रतिशत सांस खुद ले रही है और बोलने के लिए वे अस्थायी तौर पर मशीन का इस्तेमाल कर रही हैं।' प्रताप रेड्डी ने कहा कि जिन अंगों में गंभीर समस्या थी अब वे परेशानी दूर हो चुकी है। लेकिन उनके गले में ट्रेकियोस्टोमी ट्यूब अब भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,'ट्रेकियोस्टोमी की वजह से जयललिता बोल नहीं पा रही हैं।' जब रेड्डी से पूछा गया कि ट्रेकियोस्टोमी के कारण क्या जयललिता को भाषण देने में दिक्कत आ सकती है। रेड्डी ने कहा कि जयाललिता जल्द ही बोलने लगेंगी। प्रताप रेड्डी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि जयललिता को अब अलग वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जहां वे अच्छा महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जयललित को 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

jayalalithaa latest health update breathing 90 per cent on her own
जयललिता

गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाड्रेशन के बाद इलाज के लिए चेन्नई के पोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने शुरुआती दिनों में कहा था कि जयललिता की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। 

हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जयललिता की हालत काफी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से तमिलनाडु सरकार का काम वित्तमंत्री ओ पनीरसेल्वम देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed