फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese ambassador travels in Mumbai local, finds shirt for RS 100 in market. See Pics

Mumbai: जापानी राजदूत ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, बाजार में देखी 100 रुपये की शर्ट, देखें तस्वीरें

Sat, 03 Jun 2023 02:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Jun 2023 02:42 AM IST
सार

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने मुंबई में एक लोकल ट्रेन में यात्रा की और ट्रेन के गेट पर खड़े होकर एक तस्वीर भी खिंचवाई।

विज्ञापन
Japanese ambassador travels in Mumbai local, finds shirt for RS 100 in market. See Pics
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी। - फोटो : Twitter@HiroSuzukiAmbJP

विस्तार

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी (Hiroshi Suzuki) ने गुरुवार को मुंबई शहर का दौरा किया। इस दौरान वह यहां लोकल ट्रेन में सवारी करने से लेकर खरीदारी करते समय अच्छे से मोलभाव करने तक एक स्थानीय मुंबईकर के रूप में नजर आए।

विज्ञापन


जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने कभी बुलेट ट्रेन परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए श्रमिकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की थी। उन्हें गुरुवार को मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा गया। सुजुकी मुंबई में थे और एक ठेठ मुंबईकर की तरह नजर आ रहे थे। उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया और ट्रेन के गेट पर खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन

लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर खिंचवाई तस्वीर

हिरोशी सुजुकी ने मुंबई में अपने दौरे के बारे में साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उनके पहले ट्वीट में उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्होंने लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े होकर खिंचवाई अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं मुंबई में हूं!

100 रुपये की कीमत वाली शर्ट देखी

एक अन्य ट्वीट में हिरोशी सुजुकी ने मुंबई के एक लोकल मार्केट में 100 रुपये कीमत वाली सफेद शर्ट के साथ अपना फोटो साझा किया। इस तस्वीर में उन्होंने  कैप्शन दिया, "व्हाट ए बार्गेन! क्या मुझे खरीदना चाहिए?"
 



एक यूजर ने उनके बार्गेन वाले ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'सर जो आपने पहना है, वैसा ही लग रहा है। एक ही रंग का क्यों खरीदें? यदि आप इसके टिकाऊपन का परीक्षण करना चाहते हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। एक अन्य यूजर ने उसी ट्वीट पर जवाब दिया, "यह वास्तव में बहुत सस्ता है। इसे खरीद लो सर, अब इससे सस्ता कहीं नहीं मिलता, 7-8 साल पहले ये आधे दाम में मिलता था।”

एक अन्य यूजर ने कहा, “आह, मुंबई! सपनों, अराजकता और अंतहीन रोमांच का शहर। बस भीड़-भाड़ वाली सड़कों और भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में अपना सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार रखना याद रखें। वड़ा पाव का आनंद लें, मानसून की बौछारों को अपनाएं और मुंबई को अपने ऊपर जादू चलाने दें!”

विज्ञापन

सुज़ुकी भारतीय संस्कृति से हैं प्रभावित

इस साल अप्रैल में सुज़ुकी ने भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से मुलाकात की थी और भारत के साथ क्वाड और जी-20 सहित दोनों देशों के भविष्य के सहयोग पर चर्चा की।थी। बता दें कि हाल ही में हिरोशी सुजुकी ने अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस के आयोजन में शामिल हुए थे। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की पूजा की थी और आरती कर अभिभूत हुए थे। इस आयोजन को आत्मशुद्धि का अत्यंत प्रभावशाली अभियान बताया था। उन्होंने कहा था कि यहां आकर अपने को परिवर्तित महसूस कर रहा हूं। भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed