{"_id":"583b51b44f1c1b5f29088a03","slug":"jan-dhan-account-withdrawl-limit-is-10-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनधन खातों से 10 हजार से ज्यादा की निकासी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जनधन खातों से 10 हजार से ज्यादा की निकासी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन जनधन खातों में 8 नवंबर के बाद 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि जमा की गई है, उनमें फिलहाल 10 हजार रुपये से ज्यादा निकासी की अनुमति नहीं मिलेगी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इस तरह के सभी खातों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यूपी में ही जनधन खातों में नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जमा हो चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी नोटबंदी के फैसले के पक्ष में हैं। हम पेपरलेस इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल्दी ही कालेधन के खिलाफ कुछ और कठोर कदम उठाए जाएंगे। संतोष गंगवार रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के फौरन बाद सबसे पहला काम कालेधन के खिलाफ एसआईटी के गठन का हुआ। सरकार ने कालेधन को सफेद बनाने के लिए स्वेच्छा से खुलासा करने का मौका भी दिया। उसके बाद नोटबंदी का फैसला किया। आम जनता इस फैसले के पक्ष में है।

पूरे देश में जनधन खातों की होगी जांच
उन्होंने स्वीकार किया कि इस फैसले से शादी वगैरह में लोगों को कुछ दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें लगातार छोटी हो रही हैं। 50 दिन के भीतर सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि नोटबंदी के बाद जनधन खातों में देश में सबसे ज्यादा राशि पश्चिमी बंगाल में जमा हुई है। पूरे देश में इस तरह के खातों की जांच कराने का फैसला किया गया है। कालेधन का लोग जहां-जहां निवेश कर रहे हैं, उस पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
नोटों की कोई कमी नहीं
नोट छापने में नौ महीने का समय लगने संबंधी कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बयान पर उन्होंने कहा कि नोटों की कहीं कोई कमी नहीं है। लगातार नोट छप रहे हैं। बेहतर रहता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संसद में नोटबंदी के बजाय अपने कार्यकाल में हुए बड़े-बड़े घपलों पर बोलते। उन्होंने सपा सुप्रीम मुलायम सिंह यादव की नोटबंदी के लिए सप्ताह भर का समय दिए जाने से सुझाव को भी अनुचित बताया।