फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamsetji N Tata becomes worlds top philanthropist of the last century

मिसाल: जमशेदजी टाटा सौ साल में दुनिया के सबसे बड़े दानवीर

Thu, 24 Jun 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 04:14 AM IST
सार

टाटा समूह ने अब किया है 102 अरब डॉलर का दान, सूची में भारत के एकमात्र दूसरे परोपकारी हैं अजीम प्रेमजी

विज्ञापन
Jamsetji N Tata becomes worlds top philanthropist of the last century
जमशेदजी टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वारन बफे, जोफ बेजोस या बिल गेट्स बेशक दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं, लेकिन ये लोग भारतीय उद्योग जगत के पितामह और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा से बड़े दानवीर नहीं हैं।

विज्ञापन


हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन द्वारा तैयार विश्व के 50 दानवीरों की सूची में जमशेदजी को पिछले 100 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर चुना गया है। उनके द्वारा स्थापित टाटा समूह ने सबसे ज्यादा 102 अरब डॉलर (करीब 75 खरब 70 अरब 53 करोड़ 18 लाख रुपये) का दान दिया है।
विज्ञापन


दुनिया के सौ सालों के सबसे उदार दानवीरों की सूची बुधवार को जारी की गई। इसमें नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह के जमशेदजी दान देने में दुनिया के अन्य उद्योगपतियों से काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में दूसरे नंबर पर बिल गेट्स और उनकी तलाकशुदा पत्नी मिलिंडा गेट्स हैं, जिन्होंने 74.6 अरब डॉलर का दान दिया है। वहीं वारेन बफे 37.4 अरब डॉलर के साथ तीसरे, जॉर्ज सॉरस 34.6 अरब डॉलर के साथ चौथे और जॉन डी रॉकफेलर 26.8 अरब डॉलर के साथ सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

जमशेदजी ने अपनी दो तिहाई संपत्ति ट्रस्ट को दे दी थी, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में आज भी काम कर रहा है। उन्होंने 1892 से ही दान देना शुरू कर दिया था। इस सूची में एकमात्र दूसरे भारतीय उद्योगपति अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने करीब 22 अरब डॉलर की अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी है।

फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि 50 लोगों की सूची में अल्फ्रेड नोबेल का नाम नहीं है। हालांकि कुछ ऐसे लोगों के नाम हैं, जो आश्चर्यजनक नहीं हैं।

आज के अरबपति उतना दान नहीं देते
अमेरिकी और यूरोपीय दानदाता पिछली शताब्दी में बेशक परोपकार की सोच में आगे रहे हों, लेकिन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी दुनिया के सबसे बड़े दानवीर हैं। आज के अरबपति जिस हिसाब से कमाई करते हैं, उस हिसाब से दान नहीं देते। - रुपर्ट हूगवर्फ, हुरुन के चेयरमैन और मुख्य शोधकर्ता


सबसे ज्यादा अमेरिकी दानदाता
दानवीरों की सूची में सबसे ज्यादा 39 लोग अमेरिका के हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जिसके 5 लोगों को इस सूची में स्थान दिया गया है। वहीं, इसमें चीन के तीन लोग शामिल हैं। सूची में शामिल सबसे बड़े दानवीरों में शुमार 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि केवल 13 लोग जीवित हैं।

50 दानदताओं ने कुल 832 अरब डॉलर दान दिए
पिछले 100 सालों में इन 50 लोगों ने कुल 832 अरब डॉलर का दान दिया। इसमें 503 अरब डॉलर संस्थागत दान और 329 अरब डॉलर निजी चंदे व्यक्तिगत दान से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed