{"_id":"591564b24f1c1b231f853a3b","slug":"jammu-kashmir-indian-army-issued-posters-of-lieutenant-umar-faiyaz-s-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद उमर फयाज के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किए पोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहीद उमर फयाज के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किए पोस्टर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 12 May 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
शहीद उमर फैयाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के हत्यारों को पकड़ने के लिए भारतीय सेना ने कमर कस ली है। स्थानीय पुलिस ने फयाज के हत्यारों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस ने इन आतंकी हत्यारों को पकड़वाने वालों को इनाम देने का ऐलान भी किया। जांच एजेंसियों को इस बात का शक है कि फयाज की हत्या में हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों का हाथ है।
बता दें कि मंगलवार रात को आतंकियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज अगवा कर लिया था। इसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव चौक से बरामद हुआ था।
पुलिस के आतंकियों का पोस्टर जारी करने के अलावा सेना ने अब छुट्टियों से जुड़ी गाइडलाइन्स को सख्ती से लागू करवाने का ऐलान किया है। जो अफसर कश्मीर के रहने वाले हैं उन्हें छुट्टी पर जाने से पहले लोकल यूनिट्स को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सेना के अनुसार ऐसा करना उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। अपने गृह क्षेत्र में तैनात हर सैनिक को अपनी छुट्टी की जानकारी स्थानीय यूनिट को देना जरूरी होता है। इसके अलावा सेना के हर यूनिट हेड को ये निर्देश है कि वो अपने जवानों और अफसरों को छुट्टी पर भेजने से पहले उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
J&K: Posters of 3 terrorists (from LeT& Hizbul Mujahideen), involved in killing of Army officer Lt. Ummer Fayaz, pasted by police in Shopian pic.twitter.com/5q3UhKyT1F
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017विज्ञापन