फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: Before the G20 meeting, terrorists planning attack with explosive ladden vehicle

Jammu Kashmir: जी 20 बैठक से पहले 'पुलवामा' जैसा हमला करने की फिराक में आतंकी, आखिर क्यों पहेली बनी यह गाड़ी?

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 08 May 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Jammu Kashmir: सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि मई के चौथे सप्ताह में कश्मीर में प्रस्तावित जी20 की बैठकों से पहले आतंकी संगठन 'पुलवामा' जैसे बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसे कई इनपुट मिल रहे हैं कि कश्मीर में विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी घूम रही है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास हो रहे हैं...
loader
Jammu Kashmir: Before the G20 meeting, terrorists planning attack with explosive ladden vehicle
Jammu Kashmir: वाहन की जांच करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 'जी20' की बैठक से पहले आतंकी संगठन, खतरनाक साजिश रच रहे हैं। पहले पुंछ हमला हुआ, जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इसके बाद राजौरी के कंडी जंगलों में बनी गुफाओं में छिपे आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भी सेना के पांच जवानों ने शहादत दी। पहले आईईडी ब्लास्ट और फिर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। कश्मीर घाटी में मौजूद सुरक्षा बलों के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि आतंकी संगठन 'जी20' की बैठक से पहले 'पुलवामा' हमले जैसा कुछ बड़ा कर सकते हैं। इस कड़ी में विस्फोटकों से भरी आतंकियों की गाड़ी अभी तक पहेली बनी है। कई बार उस गाड़ी की लोकेशन ट्रेस हुई है, मगर सुरक्षा बलों की वहां तक पहुंच नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' की जम्मू-कश्मीर में सक्रिय प्रॉक्सी विंग 'पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट' (पीएएफएफ) यह दावा कर रही है कि सुरक्षा बल उनकी चाल में फंस कर नुकसान झेल रहे हैं। वे जैसा चाहते हैं, सुरक्षा बलों को उसी तरफ आने पर मजबूर कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: दहशतगर्दों की नई चाल: राजोरी-पुंछ के जंगलों में अल्पाइन एप बना आतंकियों का मददगार, ऐसे करता है काम

क्या सुरक्षा बलों को चकमा दिया गया है

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर के हवाले से हाल ही में कई प्रेस रिलीज जारी की गई हैं। इनमें कहा गया है कि आतंकियों ने सोची-समझी साजिश के तहत सैन्य जवानों पर हमला किया है। पुंछ हमला हो या राजौरी अटैक, दोनों ही हमलों में सुरक्षा बलों को चकमा दिया गया है। आतंकियों द्वारा राजौरी के जंगल में ट्रैप लगाया गया। पीएएफएफ का दावा है कि पुंछ और राजौरी हमले की तैयारी बहुत पहले से चल रही थी। इतना ही नहीं, आतंकी संगठन पीएएफएफ ने पुंछ हमले के दौरान सरकार की तरफ से कही गई कुछ बातों को गलत बताया है। प्रेस रिलीज में कहा गया कि पुंछ हमले के दौरान आसमानी बिजली नहीं गिरी थी। मौसम साफ था। हमले से जुड़े वीडियो जल्द ही जारी किए जाएंगे, आतंकी संगठन ने यह भी कहा है। दूसरी ओर, कई दिनों से सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दोनों ही हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें: आतंक पर प्रहार: आतंकियों की संपत्ति कुर्क ही नहीं, बुलडोजर भी चलेगा, कश्मीर के 109 लोगों की सूची हुई तैयार

पाकिस्तानी मूल के आतंकी भी शामिल

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि मई के चौथे सप्ताह में कश्मीर में प्रस्तावित जी20 की बैठकों से पहले आतंकी संगठन 'पुलवामा' जैसे बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसे कई इनपुट मिल रहे हैं कि कश्मीर में विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी घूम रही है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास हो रहे हैं। कई बार उस गाड़ी की लोकेशन ट्रेस भी हुई है, लेकिन अभी तक सुरक्षा बल वहां तक नहीं पहुंच सके हैं। इस हमले को अंजाम देने के लिए आतंकियों की जो टीम लगी है, उसमें विदेशी यानी पाकिस्तान मूल के आतंकी भी शामिल हैं। पिछले दिनों मिले इनपुट में ब्लास्ट का सामान एकत्रित करने की बात सामने आई थी। हर उस मार्ग पर रोड ओपनिंग पार्टी 'आरओपी' लगाई गई हैं, जहां से सुरक्षा बलों की गाड़ियां गुजरती हैं। सेना एवं दूसरे सुरक्षा बलों के कैंपों के आसपास गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed