फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamaat E Islami Hind Mysuru unit appealed muslims to stand outside churches to show brotherhood

जमात-ए-इस्लामी हिंद की मुस्लिमों से अपील, चर्च के बाहर खड़े होकर दें भाईचारे का संदेश

Sat, 27 Apr 2019 05:23 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, मैसूर
भाषा, मैसूर Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 27 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Jamaat E Islami Hind Mysuru unit appealed muslims to stand outside churches to show brotherhood
जमात-ए-हिंद इस्लामी का मुख्यालय (फाइल फोटो)

जमात-ए-इस्लामी हिंद की मैसूर इकाई ने मुस्लिमों से अपील की है कि वे श्रीलंका में आतंकवादी हमलों के बाद ईसाइयों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रविवार को गिरजाघरों में प्रार्थना के दौरान गिरजाघरों के बाहर खड़े हों। श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमलों में 250 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे। जमात-ए इस्लामी, मैसूर के अध्यक्ष मुनव्वर पाशा ने यह संदेश देने के लिए अपील की है कि दुख की इस घड़ी में मुस्लिम और अन्य समुदाय ईसाइयों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मैं यह संदेश इसलिए दे रहा हूं ताकि मुस्लिमों से यह कह सकूं कि वे इस रविवार को मैसूर के मुख्य गिरजाघर सेंट फिलोमिना के बाहर खड़े होकर यह प्रदर्शित करें कि हम एकजुट हैं और नफरत हमें बांट नहीं सकती।’ 
विज्ञापन


पाशा ने सोशल मीडिया के जरिए जारी आडियो संदेश में कहा कि पिछले महीने जब न्यूजीलैंड में एक मस्जिद के बाहर आतंकवादी हमला हुआ था विभिन्न समुदायों से मिलने वाले समर्थन से मुस्लिम अभिभूत हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि हजारों लोग उक्त हमले के खिलाफ हमारे साथ एकजुट होकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किये गए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 253 व्यक्ति मारे गए थे। गत 15 मार्च को न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर शुक्रवार की नमाज के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में 50 व्यक्ति मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed