{"_id":"5896eeb54f1c1b4a40e83a1e","slug":"jallikattu-held-in-madurai-37-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: फिर से शुरू हुआ जल्लीकट्टू, 37 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: फिर से शुरू हुआ जल्लीकट्टू, 37 लोग घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मदुरै जिले के अवनीपूरम में रविवार को जल्लीकट्टू के आयोजन में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही, 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस खेल में 900 से ज्यादा सांडो और 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सांडो के इस खेल का उद्घाटन रेवेन्यू मिनिस्टर आर बी उदयकुमार और जिला कलेक्टर वीराघावा राव ने किया। आयोजन में जिले और पुलिस के कई उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि जल्लीकट्टू का आयोजन पोंगल पर्व पर फसलों की कटाई के दौरान किया जाता है। लेकिन, इस साल सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध बाद के इस खेल का आयोजन नहीं हो सका था। जिसके बाद तमिलनाडु सरकार द्वारा जल्लीकट्टू पर अध्यादेश लाया गया और काफी हंगामें के बीच इसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन