{"_id":"57a622e74f1c1b26112b8965","slug":"jaitley-want-officials-to-post-their-opinion-in-social-media-about-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर मंत्री-अफसर खुलकर रखें विचार: जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर मंत्री-अफसर खुलकर रखें विचार: जेटली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जेटली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार के कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रियों और अफसरों को सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचार रखने की वकालत की है। माईगव के दो साल पूरा होने के कार्यक्रम के मौके पर जेटली ने यह बात कही।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में सेवा नियमों का मसौदा जारी किया है, जिसमें अफसरों को फेसबुक और ट्वीटर जैसी वेबसाइटों पर स्वतंत्र होकर भागीदारी करने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकार की आलोचना पर अब भी रोक है। नियम मसौदे में अफसरों को टीवी, सोशल मीडिया या किसी अन्य संचार के साधन पर ‘सरकार की आलोचना’ करने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा, ‘सरकार के अंतिम निर्णय आने के बाद सरकार को एक स्वर में बोलना चाहिए और निर्णय भी एक ही होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन सोशल मीडिया में आपको एक ऐसा मजबूत विकल्प मिलता है जिसमें आप कोई निर्णय होने से पहले अलग-अलग राय दे सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं सरकार की पारदर्शी प्रणाली में मंत्रियों, अफसरों के स्वतंत्र होकर राय जाहिर करने को गलत नहीं समझता।’ जेटली ने कहा कि सोशल मीडिया पर अब महानगरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों के स्कूल, कॉलेज के बच्चे इस पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।